सामयिकी-13 सितम्बर 2018

  • हाल ही में बिहार और नेपाल के बीच बस सेवाओं को ध्वजाकित किया गया है।इसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजानकित किया। यह बस सेवा बोधगया से काठमांडू तथा पटना से जनकपुर के बीच चलेगी। जिसमें चार चार बसें हैं।
  • हाल ही में भारत और यू.एस संयुक्त अभ्यास "युद्ध अभ्यास 2018 " उत्तराखंड चौबटिया में 16 सितंबर से 29 सितंबर तक शुरू किया जाएगा।
  • हाल ही में 'अप्सरा यूरेनियम रिएक्टर' का परिचालन BARC (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) ने शुरू किया। यह भारत का सबसे पुराना यूरेनियम रिएक्टर है।इसकी स्थापना 1956 में हुई।2009 में बंद हो गया था। अब फिर से इसकी शुरुआत हो गई है।
  • हाल ही में  "वेब पोर्टल रेल सहयोग" पियूष गोयल ने लॉन्च किया है।
  • हाल ही में "वोस्टक 2018" युद्ध अभ्यास रूस ने लॉन्च किया है।यह रसिया के पूर्वी साइबेरिया में हो रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास है। जिसमें 3 लाख सैनिक भाग ले रहे हैं।
  • हाल ही में "सुशासन" पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ भोपाल में हुआ। इसमें 12 राज्य के प्रतिनिधि ने भाग लिया तथा 2 केंद्र शासित राज्यों के प्रतिनिधि ने भाग लिया। सुशासन दिवस अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • हाल ही में विभा पडलकर को एच.डी.एफ.सी लाइफ कंपनी का एम.डी और सी.ई.ओ नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में मोबाइल प्लेटफॉर्म ई-रॉयथ (ई-किसान) आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने लॉन्च किया है।किसानों की फसल से समस्याओं को निवारण करने के लिए इसे लॉन्च किया गया है ।
  • हाल ही में भारत,अफगानिस्तान और ईरान के बीच त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन काबुल में हुआ है।
  • हाल ही में ICTAI की स्थापना करने का निर्णय नीति आयोग ने लिया है।
  • हाल ही में पुरस्कार समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल बने हैं। इन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा ध्यानचंद पुरस्कार चयन करने के लिए अध्यक्ष बनाया गया है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की पुस्तक "एग्जाम वारियर्स" का तेलुगू वर्जन प्रकाश जावड़ेकर ने  जारी किया है।
Posted on by