भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना मुंबई के तेजपाल संस्कृत विश्वविद्यालय में 28 दिसंबर 1885 में सर ए ओ ह्यूम के द्वारा की गई। भारत की आजादी तक कांग्रेस सबसे बड़ी और प्रमुख भारतीय जन संस्था मानी जाती थी जिसका स्वतंत्रता आंदोलन में केंद्रीय और अत्यंत गहरा प्रभाव था। इसकी स्थापना के दिन ही इस का प्रथम अधिवेशन किया गया जिसकी अध्यक्षता डब्ल्यू सी बनर्जी के द्वारा की गई और यह अधिवेशन मुंबई में ही किया गया। सुरेंद्रनाथ बनर्जी दादा भाई नौरोजी महामना मदन मोहन मालवीय जैसे देश के महान सपूतों ने इस संस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । इन्हीं नेताओं के त्याग बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा के परिणाम स्वरुप यह महान संस्था विदेशी शासन से हमारी मातृभूमि को मुक्त करने का साधन बन सकी।
कांग्रेस में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व था उनके संस्थापकों अध्यक्षों और नेताओं में अल्पसंख्यक समुदाय के भी नेता थे । प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यू सी बनर्जी ईसाई थे, दूसरे अध्यक्ष श्री दादा भाई नौरोजी पारसी थे ,और तीसरे अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब जी मुसलमान थे । शुरुआत से ही कांग्रेस संगठन धर्मनिरपेक्ष रहा है।प्रारंभ से ही कांग्रेसका लक्ष्य संस्थाओं की स्थापना रहा है जैसे दादा भाई नौरोजी सुरेंद्रनाथ बनर्जी गोपाल कृष्ण गोखले ने सरकार की स्थापना और राष्ट्रवाद के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया है।
कांग्रेस के नरमपंथी और गर्म पंथी नेताओं के बीच कांग्रेस के सूरत अधिवेशन 1907 में टक्कर प्रारंभ हो गई और पार्टी दो दलों में विभक्त हो गई उसके बाद श्रीमती एनी बेसेंट और अन्य नेताओं के अथक प्रयासों के द्वारा प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1916 में पार्टी एकमत हो गई जिससे पार्टी को बल मिला ।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की अध्यक्षता में 1931 में कांग्रेस की ऐतिहासिक कराची अधिवेशन में मूल अधिकारों के बारे में प्रसिद्ध प्रस्ताव पास किया गया जिसे स्वयं महात्मा गांधी ने पेश किया था एक महत्वपूर्ण कदम था यह मांग की पूर्ण स्वराज्य मिलने के बाद देश का जो संविधान बनाया जाए उसमें इस प्रस्ताव में उल्लेखित कुछ मूल अधिकार अवस्था में कहा गया है कि देश की जनता का शोषण ना हो इसके लिए जरूरी है कि राजनीतिक आजादी के साथ-साथ करोड़ों को असली मायनों में आर्थिक आजादी मिलें।
इस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्तमान में इस पार्टी ने लोकसभा में 48 सीट तथा राज्यसभा में 50 सीटों पर अधिकार जमा हुए है।