सामयिकी-15 सितम्बर 2018

  • हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया गया। (नोट:- पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है)।
  • भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश 'न्यायमूर्ति रंजन गोगोई' को नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में जी-20 व्यापार और निवेश मंत्री स्तरीय बैठक अर्जेंटीना में आयोजित की गई है। (नोट:- G-20 में 19 देश और एक यूरोपीय यूनियन सम्मिलित होते हैं)।
  • हाल ही में हमारे उपराष्ट्रपति 'एम वेंकैया नायडू' 3 देशों की यात्रा पर गए थे। ये तीन देश- सर्बिया, माल्टा तथा रोमानिया है। (नोट:-एम वेंकैया नायडू कार्यकाल से 15 नंबर के तथा व्यक्ति की तरफ से 13 नंबर के उप-राष्ट्रपति हैं)।
  • आई.एस.एस.एफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में 'उदयवीर सिंह' ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 15 मीटर पिस्टल स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता है।यह चैंपियनशिप साउथ कोरिया में हो रही थी।
  • हाल ही में जुलाई में औद्योगिक उत्पाद सूचकांक में 6.6% की वृद्धि हुई है।
  • हाल ही में भारत ने BRICS के साथ 'संयुक्त ब्लॉक रिसर्च' पर मोड(MOD) को मंजूरी दी है ।(नोट:-  ब्रिक्स की स्थापना 2006 में हुई। ब्रिक्स में ब्राज़ील, रशिया, इंडिया, चाइना तथा साउथ अफ्रीका सम्मिलित है। ब्रिक्स की स्थापना 2006 में हुई किंतु साउथ अफ्रीका 2010 में जुड़ा।)
  • हाल ही में HIV आंकलन 2017 रिपोर्ट NACO (नेशनल ऐड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन) ने जारी की है। भारत देश में  इस समय 21.4 लोग एचआईवी से पीड़ित हैं।
  • हाल ही में IRIGC-TEC की 23वीं बैठक मास्को(रसिया) आयोजित हुई है।
  • हाल ही में 'राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल एप' मुख्तार अब्बास नकवी जो कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं, ने लॉन्च किया है।
  • तमिलनाडु राज्य सरकार ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया है।
  • हाल ही में 'नुआखाई त्यौहार' उड़ीसा में मनाया गया। यह त्यौहार फसल की कटाई पर मनाया जाता है।नई फसल को पहले अपने इष्ट देव को चढ़ाते हैं, फिर उसे पकाकर सभी मिलकर खाते हैं।
Posted on by