प्रधानमंत्री जन धन योजना

प्रधानमंत्री जन धन योजना भारत में वित्तीय समावेशन पर राष्‍ट्रीय मिशन है और जिसका उद्देश्‍य देश भर में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराना और हर परिवार का बैंक खाता खोलना है। इस योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 को की गई तथा इसकी शुरूआत 28 अगस्त 2014 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया ।

 इस परियोजना के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री ने सभी बैंको को e-mail भेजा जिसमें उन्होंने 'हर परिवार के लिए बैंक खाता' को एक ‘राष्‍ट्रीय प्राथमिकता’ घोषित किया और सात करोड़ से भी अधिक परिवारों को इस योजना में प्रवेश देने और उनका खाता खोलने के लिए सभी बैंको को आदेश जारी किया।योजना के उद्घाटन के दिन ही 1.5 करोड़ बैंक खाते खोले गए।28 अगस्त 2014 को योजना के उद्घाटन के दिन भारत भर में समस्त बैंकों द्वारा एक साथ लगभग 60,000 शिविर लगाए गए।प्रधानमंत्री ने इस अभूतपूर्व अवसर को भारत के लिए "वित्तीय स्वतंत्रता दिवस" बताया।2 अक्तूबर 2014 तक PMJDY में 5.29 करोड़ खाते खोले गए । केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी और चंडीगढ़ तथा गुजरात के मेहसाणा और पोरबंदर जिलों में बैंकिंग सुविधाओं के प्रावधान के साथ समस्त परिवारों को पीएमजेडीवाई में शामिल किया गया।इस प्रकार प्रधानमंत्री जन धन योजना वित्तीय समावेशन के लिए एक महत्वपूर्ण मिशन बन गया जिससे हर एक वर्ग को भली-भांति धन संचय और सभी सुविधाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ ।

Posted on by