भारतीय अंतरिक्ष - कार्यक्रम ( part - 2)

1988 ई. --भारत में निर्मित प्रथम भारतीय दूर संवेदन उपग्रह  आई० आर० एस ०-1 -ए 17 मार्च को बैकानूर से सोवियत रॉकेट वोस्तोक के द्वारा छोड़ा गया ।तीसरा बहुउद्देशीय उपग्रह इन्सेट  91 - सी  22 जुलाई को कोरू से एरियान वाहन के द्वारा कक्षा में स्थापित किया गया ।

1990 ई. --इन्सेट उपग्रहों की पहली पीढ़ी का आखिरी  उपग्रह  इन्सेट -1 - डी अमेरिकी डेल्टा रॉकेट के द्वारा फ्लोरिडा के पूर्वी अंतरिक्ष  एवं प्रक्षेपास्त्र केंद्र से 12  जून को छोड़ा गया ।

1991 ई. -- दूसरा दूर - संवेदी उपग्रह  आई ० आर ०  एस ० - 1 - बी बैकानूर  अंतरिक्ष केंद्र से सोवियत रॉकेट वोस्तोक के द्वारा  20 अगस्त को छोड़ा गया ।

1992 ई. --श्रीहरिकोटा क्षेत्र मेंं 20 मई को परिष्कृत  उपग्रह प्रक्षेपण वाहन ए ० एस ० एल ० वी ० का सफल  आरम्भ हुआ ।ए० एस ० एल ० वी ० के द्वारा 150 किग्रा भार वाला स्त्रांस - सी उपग्रह  पृथ्वी के निकटवर्ती कक्ष्षा मेेें छोड़ा गया। देश मेेें तैयार प्रथम बहुउद्देशीय उपग्रह इन्सेट - 2 - ए  10  जुलाई ,  1992 को कोरू सेे अंतरिक्ष मेेें भेजा गया ।

1993 ई. --23  जुलाई को बहुउद्देशीय इन्सेट - 2 - बी एरियन से अंतरिक्ष में भेजा गया ।

1994 ई. --4 मई को श्रीहरिकोटा से ए ० एस ०  एल ० वी ० - डी - 4 तथा 15 अक्टूबर को पी ० एस ० एल ० वी ० उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया ।

1997 ई. -- 29  सितंबर को इन्सेट - 1 - डी का प्रक्षेपण किया गया । 19 नवम्बर को कल्पना चावला ने अमेरिकन  अंतरिक्ष शटल से यात्रा की ।

1999 ई. --3 अप्रैल को फ्रेंच गुयाना से इन्सेट - 2 - ई नामक उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया ।

2001 ई. -- 18 अप्रैल को श्रीहरिकोटा से जीसेट-1 उपग्रह कक्षा में स्थापित किया गया ।

Posted on by