सभी जीवो में चेतना होती है, जिसके कारण जीवधारी अपने आंतरिक एवं बाहरी वातावरण में होने वाले परिवर्तनों को जान पाते हैं एवं उसके प्रति प्रतिक्रिया कर पाते है। वातावरण में होने वाले परिवर्तनों को उद्दीपन (Stimulus) एवं उद्दीपन के प्रति दिखाई गई प्रतिक्रिया को अनुक्रिया (Response) कहते हैं ।जीवो में बाहरी व भीतरी वातावरण के बीच संतुलन बनाए रखने को (Homoeostasis) तथा सामान्य स्थिति बनाए रखने की प्रतिक्रियाओं को समन्वयन कहते हैं। बहुकोशिकीय जीवो में समन्वयन दो प्रकार के होते हैं :-
- तंत्रिका समन्वय (NervousCoordination)
- रासायनिक समन्वय (Chemical Coordination )
मानव का तंत्रिका तंत्र
मानव का तंत्रिका तंत्र दो भागों में विभाजित होता है
- केंद्रीय तंत्रिका तंत्र
- परिधीय तंत्रिका तंत्र