सामयिकी-16 सितम्बर 2018

  • हाल ही में अभियंता दिवस 15 सितंबर को मनाया गया।अभियंता दिवस को हैप्पी इंजिनियर्स डे भी कहते हैं। यह मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर मनाया जाता है। यह एक सिविल इंजीनियर थे।
  • हाल ही में 'शिल्प गुरु' और 'राष्ट्रीय पुरस्कार' स्मृति ईरानी ने प्रदान किया
  • हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत का विदेश व्यापार जारी किया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर को मनाया गया। यह लोकतंत्र में क्या स्थिति है,  इसकी समीक्षा करने के लिए हर साल 15 सितंबर को मनाया जाता है। इसे यूनाइटेड नेशन मनाता है।
  • हाल ही में अगस्त महीने में थोक मुद्रास्फीति 4.53% रही है
  • हाल ही में भारत ने सर्बिया देश के साथ वनस्पति संरक्षण पर समझौता किया है।
  • हाल ही में 'सवाई सिंह शेखावत' को 'मीरा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राजस्थान साहित्य अकादमी के द्वारा दिया गया है। राजस्थान साहित्य अकादमी का यह सर्वोच्च पुरस्कार है। 
  • आई.एस.एस.एफ विश्व चैंपियनशिप में 'गुरप्रीत सिंह' ने रजत पदक जीता है
  • हाल ही में 'स्वयं सिद्ध योजना' की शुरुआत पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने की है। स्वयंसिद्धा योजना मानव तस्करी को रोकने की एक योजना है।
  • हाल ही में 'स्वच्छ धारा कार्यक्रम' की शुरुआत आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने की है। 'स्वच्छ धारा' पेयजल उपलब्ध कराने का एक कार्यक्रम है। 
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने 'मोमो चैलेंज ऑनलाइन गेम' को लेकर सुरक्षा परामर्श जारी किया है।
  • हाल ही में रूस,चीन और मंगोलिया के सैनिकों ने साथ मिलकर "वोस्तोक" नाम से विश्व का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है।
Posted on by