अटल न्यू इंडिया चैलेंज.........

26 अप्रैल 2018 को नीति आयोग के  अटल नवोन्मेष मिशन द्वारा अटल न्यू इंडिया चैलेंज के शुभारंभ की घोषणा की गई ।

अटल इंडिया चैलेंज के दो विजन हैं:-

१- राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों के लिए प्रासंगिक विद्यमान प्रौद्योगिकियों की सहायता से उत्पादों के निर्माण में सहयोग

२- भारतीय जरूरतों के संदर्भ में नई कहीं तकनीकी उत्पादों हेतु बाजारो एवं ग्राहकों की खोज में सहायता

देशमें नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने के इरादे से नीति आयोग के तहत चलाए जा रहे अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) मे इसमें मिलने वाले उम्दा विचारों को एक करोड़ रुपए तक का अनुदान और संरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा.

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार पांच मंत्रालयों के साथ मिलकर अटल न्यू इंडिया चैलेंज को चलाया जाएगा. इसके तहत बाजार के लिए तैयार उत्पादों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिए डिजाइन करने को लेकर एआईएम संभावित नवप्रवर्तनकर्ताओं: एमएसएमई: स्टार्टअप को आमंत्रित किया जाएगा.सके लिए जलवायु अनुकूल स्मार्ट खेती, स्मार्ट परिवहन, कचरा प्रबंधन जैसे 17 क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जिस पर जोर दिया जाएगा.

बयान के अनुसार जिन आवेदकर्ताओं में क्षमता, मकसद और प्रौद्योगिकी के जरिए उत्पादों के विकास की संभावना देखने को मिलेगी, उन्हें एक करोड़ रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा. साथ ही उन्हें संरक्षण और जरूरत के अनुसार अन्य समर्थन भी उपलब्ध कराया जाएगा.

कार्यक्रम में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार , परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत शामिल होंगे.

Posted on by