सामयिकी-19 सितम्बर 2018

  • प्रथम "भारत पर्यटन मार्ट(ITM-2018)" का उद्घाटन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका उद्घाटन किया गया है।(नोट:- इस समय केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे अल्फोंस हैं)।
  • हाल ही में सरकार ने 3 बैंकों को विलय का प्रस्ताव दिया है। बैंक ऑफ़ बड़ोदरा, विजया बैंक तथा देना बैंक।
  • "भारत मोरक्को पर्यटक द्विपक्षीय बैठक" नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए "सियोल" के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • पूर्व मंत्री "डाला गोविंदा प्रधान" का निधन हुआ है। वह उड़ीसा से संबंधित थे। वे एक स्वतंत्रता सेनानी थे। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी उन्होंने भाग लिया था। वह गांधी जी के अनुयाई थे।
  • केरल पर्यटन ने 2 पाटा (पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) गोल्ड पुरस्कार जीते हैं।
  • DAC (डिफेंस एग्जीक्यूशन काउंसिल /रक्षा अधिकरण परिषद) ने 9100 करोड़ के उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है।
  • भारत का पहला जेंडर न्यूट्रल छात्रावास मुंबई में खोला गया है। इसे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने खोला है।
  • हाल ही में "मेडवेड अंतरराष्ट्रीय कुश्ती" में साक्षी मलिक ने 62 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है। तथा पूजा धांडे ने ब्रांच मेडल जीता है। यह कुश्ती बेलारूस में हुई है।
  • भारत ने श्रीलंका के साथ "डम्बूला गोदाम" MOU पर हस्ताक्षर किए हैं। यह गोदाम 5000 मीट्रिक टन तापमान नियंत्रित करने वाला गोदाम है।इसमें फलों और सब्जियों को सुरक्षित रखा जाएगा।
  • बांग्लादेश ने अपने बंदरगाहों का उपयोग भारत को करने की मंजूरी दी है। वह दोनों बंदरगाह चटगांव और मंगला है।
  • भारत की पहली महिला IAS "अन्ना राजम मल्होत्रा" का निधन हो गया। वे स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला आई.ए.एस थी। वे 1951 बैच की आईएएस थी। उनका कैडर मद्रास था।
Posted on by