रोबोटिक्स का इतिहास

1929 में, जापान के ओसाका में पहला रोबोट गाकू टेंसोकु(Gakutensoku) (जापानी शब्द का अर्थ होता है - प्रकृति के नियमों से सीखना) बनाया गया । रोबोट की डिजाइन एवं इसका निर्माण प्रसिद्ध जीव विज्ञानी मकोटो निशिमुरा ने की थी। यह एक ऐसा यंत्र था जो अपने चेहरे के हाव-भाव को बदल सकता था । और वायुदाब तकनीक से अपने सिर और हाथ को हिला सकता था।

1954 में, चार्ज सी. डेओल ने अपने औद्योगिक रोबोट 'यूनिमेट' का निर्माण किया। यह एक कंप्यूटर नियंत्रित योजित रोबोट था , जो नए प्रकार के कार्य कर सकता था। यह यूनिमेट रोबोट जनरल मोटर असेंबली लाइन में तैनात किया गया था, जो सिर्फ एंजल बर्गर के साथ मिलकर देओल ने विश्व की प्रथम रोबोट निर्माण कंपनी एनिमेशन का शुभारंभ किया।

1956 में, जान मैकर्टी सर्वप्रथम "कृत्रिम बुद्धिमत्ता" शब्द का प्रयोग किया। और इसे मशीनों को बुद्धिमान बनाने वाली अभियांत्रिकी एवं विज्ञान के तौर पर परिभाषित किया। जान मैकर्टि एवं मर्विन्न मिंस्की ने इस क्षेत्र में अथक प्रयास किए। और आज आधुनिक बुद्धिमान रोबोट बनाने में उनके प्रयासों को भुनाया जा रहा।

सन 2000, में सर्वप्रथम होंडा कंपनी ने मानव सदृश रोबोट असीमो(ASIMO) का निर्माण किया। यह एडवांस स्टेप इन इनोवेटिव मोबिलिटी का संक्षिप्त रूप है । यह लोगों के सहायतार्थ विकसित किया गया था।

2009 में, दुनिया का पहला एंड्रॉयड रोबोट आईबीएन सीना रोबोट बनाया गया , जो बातचीत करने में सक्षम है । यह रोबोट चेहरे के हाव भाव समझने में, हाथ के इशारों को समझने में, अरबी भाषा में वाद --संवाद को  समझने में और चेहरे की पहचान करने एवं चिन्हित करने में सक्षम है। यह यूनाइटेड अरब अमीरात विश्वविद्यालय के इंटरएक्टिव रोबोट एंड मीडिया प्रयोगशाला में तैयार किया गया था।

Posted on by