स्वाजीलैंड देश का नाम अब 'द किंगडम ऑफ़ इस्वतिनि'

 -  हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड के राजा मस्वाति तृतीय ने अपने देश स्वाजीलैंड का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वतिनि रखने की घोषणा की है इस्वतिनि का अर्थ है स्वाजिवो की भूमि।

 - लोग स्वाजीलैंड को स्विट्जरलैंड के नाम से जोड़ कर भ्रमित हो जाते थे इस कारण नाम परिवर्तन की आवश्यकता महसूस की गई थी।

- स्वाजीलैंड की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजा ने इसकी अधिकारिक घोषणा की है।

- राजा मस्वाति तृतीय पिछले कई वर्षों से स्वाजीलैंड को इस्वतिनि के नाम से संबोधित कर रहे थे।

- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए और वर्ष 2014 में देश के संसद में संबोधन के अवसर पर भी उन्होंने इसी नाम का प्रयोग किया था।

- इस प्रकार नाम परिवर्तित करने के लिए कई स्थानों पर इस देश के नाम को परिवर्तित करना होगा जैसे देश के संविधान में स्वाजीलैंड का नाम 200 बार प्रयोग किया गया है जिसे बदलना होगा । अंतरराष्ट्रीय संगठनों में देश का नाम स्वजीलैंड पंजीकृत है , देश के नोटों एवं सिक्कों पर सेंट्रल बैंक आफ स्वजीलैंड लिखा हुआ है। सरकारी वेबसाइट, इंटरनेट, खिलाड़ियों की यूनिफॉर्म तथा सरकारी संस्थानों पर पर भी लिखे हुए नामों को बदलना होगा।

- स्वाजीलैंड एक स्थल अवरुद्ध देश है जिसके पूर्व में मोजांबिक व अन्य दिशाओं की ओर दक्षिण अफ्रीका है।

- बीसवीं शताब्दी में यहां पर ब्रिटेन का शासन था वर्ष 1968 में इस देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।

Posted on by