सामयिकी-20 सितम्बर 2018

  • भारत ने बांग्लादेश के साथ 'पाइपलाइन परियोजना' शुरू की है। यह परियोजना 130 किलोमीटर लंबी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस परियोजना की शुरुआत की।
  • हाल ही में "2022 एशिया पैरा खेलों" की मेजबानी चीन (हॉन्गजांग) करेगा। 2018 का पैरा खेल इंडोनेशिया के जकार्ता में हुआ है।
  • हाल ही में "सिंगायु ग्रांड प्री 2018" लुईस हैमिल्टन ने जीता है। लुईस हैमिल्टन मर्सिडीज कंपनी के ड्राइवर हैं। दूसरे स्थान पर "मैक्स वर्सस्टप्पन" थे। वे रेडबुल कंपनी के ड्राइवर हैं।तीसरे स्थान पर "सेवेस्टियन बैटल" थे। वे फेरारी कंपनी के ड्राइवर हैं।
  • हाल ही में  ताजिन्दर मुखर्जी NICL (नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) कंपनी के सी.एम.डी (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर) बने हैं।
  • वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को "कौशल भारत मिशन" योजना का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। इस योजना में लघु उद्योग को बढ़ावा देना है।
  • हाल ही में मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से डॉ रघुपति सिंघानिया को सम्मानित किया गया है। रघुपति सिंघानिया जे.के टायर्स के अध्यक्ष हैं।
  • हाल ही में विश्व की पहली "हाइड्रोजन संचालित ट्रेन" जर्मनी ने लॉन्च की है। इसे पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • हाल ही में "ई-सहज पोर्टल" राजीव गौबा ने लॉन्च किया है।
  • मोदी ने "अटल इनक्यूबेशन सेंटर" का उद्घाटन वाराणसी में किया है।
  • परमाणु ऊर्जा आयोग का नया अध्यक्ष "कमलेश नीलकांत व्यास" को बनाया गया है।
  • प्रकाश जावड़ेकर ने "स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार" प्रदान किए हैं। जिस विद्यालय को यह पुरस्कार दिया जाएगा, उसमें 50000 की धनराशि और एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
  • हाल ही में उत्तर कोरिया ने निशस्त्रीकरण के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
Posted on by