सामयिकी-21 सितम्बर 2018

  • हाल ही में सरकार ने 10  PSB(पब्लिक सेक्टर बैंक) के एम.डी एंड सी.ई.ओ नियुक्त किए हैं, जो इस प्रकार है-- 1)सेंट्रल बैंक- पल्लव महापात्रा 2)इलाहाबाद बैंक- एस.एस मल्लिकार्जुन राव 3)सिंडीकेट बैंंक- मृत्युंजय महापात्रा 4) इंडियन बैंक-पद्मजा चंदरू 5)आंध्र बैंक- पैकिरीज़ मी 6)देना बैंक- कर्णव शेखर 7)बैंक ऑफ महाराष्ट्र-एस. एस. राजीव  8)यूको बैंक- अतुल कुमार गोयल 9)पंजाब एंड सिंंध बैंक- एस. हरिशंकर 10)यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया- अशोक कुमार प्रधान।
  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी दौरे पर आए हैं ।
  • हाल ही में "अटल बीमित कल्याण योजना" को मंजूरी ESIC (एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन/ कर्मचारी राज्य बीमा निगम) ने दी है।
  • हाल ही में भारत ने मोरक्को के साथ हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हाल ही में "राजीव गांधी खेल रत्न 2018" के विजेता विराट कोहली बने हैं। मीराबाई चानू को भी 2018 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला है।
  • हाल ही में "इसरो टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन केंद्र" का उद्घाटन अगरतला में किया गया है।
  • हाल ही में IPPB ने सभी को बीमा प्रदान करने के लिए 'बजाज एलियांज' के साथ समझौता किया है।
  • हाल ही में नाइजर में "महात्मा गांधी कन्वेंशन सेंटर" स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • रोमानिया ने भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र में सहयोग तेज करने की सहमति दी है।
  • हाल ही में वायु सेना स्तर का अभ्यास "एविया इंद्र 2018" भारत ने रूस के साथ शुरू किया है।
  • उड़ीसा ललित कला अकादमी का अध्यक्ष "सुदर्शन पटनायक" को नियुक्त किया गया है।
  • आर.बी.आई ने "यस बैंक" के सी.ई.ओ का कार्यकाल कम किया है।
Posted on by