करंट अफेयर्स one liner

::संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2005-06 से 2015-16 के बीच भारत में 27.1 करोड़ लोग गरीबी से उबरे हैं। बतौर रिपोर्ट, इन 10 वर्षों के भीतर गरीबी दर 55% से घटकर 28% हो गई है।

:: एमेज़ॉन 2021 तक करीब 3,000 कैशियरलेस 'एमेज़ॉन गो' स्टोर खोल सकती है। फिलहाल, कंपनी के तीन एमेज़ॉन गो स्टोर हैं जिनमें से पहला 2016 में अमेरिका में शुरू हुआ था।

:: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को 29 सितंबर को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' मनाने संबंधी सर्कुलर भेजने पर कहा है कि विश्वविद्यालय ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं हैं।

:: नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के कार्यकाल (2012-17) में ₹97,906.27 करोड़ की अनियमितताएं सामने आई हैं।

:: वियतनाम के राष्ट्रपति ट्रान दैई क्वांग का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के पोलितब्यूरो (निर्णायक फैसले लेने वाली कमेटी) के सदस्य थे।

:: पेटीएम ने 'गूगल पे' ऐप द्वारा भारतीय यूज़र्स का डेटा थर्ड-पार्टी यूज़र्स और संबंधित कंपनियों से शेयर करने के आरोप में 'नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया' से उसकी शिकायत की है।

:: गुजरात विधानसभा में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की एक रिपोर्ट ने राज्य सरकार के खुले में शौच से मुक्त होने के दावे को गलत बताया। रिपोर्ट के अनुसार, 8 ज़िलों में कराए गए सर्वे में पाया गया कि करीब 30% घरों में अब भी शौचालय नहीं है।

:: भारतीय वायुसेना के उप-प्रमुख एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने फ्रांस में तैयार किए गए राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। भारत सरकार द्वारा किए गए सौदे के तहत विमानों की पहली खेप सितंबर 2019 तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।

:: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को 34वें प्रियदर्शिनी अकैडमी ग्लोबल अवॉर्ड्स के दौरान 'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।

:: तापमान पर नज़र रखने वाली अमेरिकी सरकारी संस्था 'NOAA' के मुताबिक, अगस्त 2018 पिछले 138 वर्षों में पांचवां सबसे गर्म अगस्त रहा। 1880 से शुरू हुए आंकड़ों के अनुसार, अब तक का सबसे गर्म अगस्त महीना 2016 का रहा है।
Posted on by