:: RBI के आंकड़ों के अनुसार 31 अगस्त 2018 तक बैंकों में जमा कुल राशि 8.88% बढ़कर ₹116.45 लाख करोड़ हो गई। वहीं, 31 अगस्त 2018 तक बैंकों द्वारा दिया जाने वाला कुल कर्ज़ 13.49% बढ़कर ₹87.89 लाख करोड़ हो गया।
:: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को नशीले पदार्थ के उत्पादन और उनके पारगमन (ट्रांजिट) वाले 21 बड़े देशों की सूची में डाला है।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2018 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) बढ़कर 6.6% हो गया जो जुलाई 2017 में 1% था।
:: केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने कहा है कि किसी मृत सरकारी सेवक की विधवा पत्नी पुनर्विवाह के बाद भी पारिवारिक पेंशन की हकदार है।
:: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने बचत खाताधारकों के लिए नॉन-होम ब्रांच में नकदी जमा कराने की सीमा हटा ली है। इससे पहले एसबीआई ग्राहकों के लिए नॉन-होम ब्रांच में राशि जमा कराने की सीमा ₹25,000 निर्धारित थी।
:: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 2021-2022 तक 13,675 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण पूरा करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी जिसमें ₹12,134.50 करोड़ का खर्च आएगा।
:: एचडीएफसी लाइफ ने अपनी कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विभा पडलकर को एमडी व सीईओ बनाया है और उनकी नियुक्ति 12 सितंबर से 3 साल के लिए प्रभावी हो गई है।
:: अगस्त में खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) 3.69% रही जो 10 महीने का न्यूनतम स्तर है। पिछले वर्ष की समान अवधि में खुदरा महंगाई दर 3.28% थी।
:: पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की है। 2008-16 तक टीम की अगुवाई कर चुके सरदार ने 300 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।
:: 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2018 तक देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
:: इस साल अगस्त में व्यापार घाटा $17.4 अरब रहा जो जुलाई 2018 में पिछले 5 साल के उच्चतम स्तर $18.02 अरब पर था।
:: लुधियाना (भारत) में जन्मे अंशदीप सिंह भाटिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में शामिल होने वाले पहले सिख बन गए हैं।
:: मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने ग्रामीण और दूर-दराज़ क्षेत्रों में 4जी एलटीई सेवा देने के लिए ह्यूज़ कम्युनिकेशंस के साथ करार किया है।
:: इंग्लिश क्रिकेटर जेम्स ऐंडरसन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक 564 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं।ऐंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैक्ग्रा (563) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।