फिरोज तुगलक (1351-1388)

फिरोज तुगलक (1351-1388) को सल्तनत युग का अकबर कहा-हेनरी इलिएट और एलिफिंस्टन ने। बरनी ने फिरोज तुगलक को दिल्ली का आदर्श सुल्तान, सच्चा मुसलमान शासक कहा।

      फिरोजतुगलक सल्तनत काल का पहला सुल्तान था जिसने अपने राज्य की आमदनी का ब्यौरा ख्वाजा हिसामुद्दीन से तैयार करवाया जिसने 6 करोड़ 85 लाख का भूराजस्व निश्चित किया।

      फिरोज तुगलक ने जागीरदारी एवं इतलाक प्रथा (एक प्रकार की हुंडी जिससे सैनिक राजस्व अधिकारियों से वेतन पाते थे) को पुनः प्रारम्भ किया।

      फिरोज तुगलक ने घूसखोरी को स्वयं प्रोत्साहित किया। इसका शासन काल मध्यकाल का सबसे भ्रष्ट शासनकाल था।

      फिरोज तुगलक ने अपने खुतबे में कुतुबुद्दीन ऐबक के अतिरिक्त दिल्ली के सभी सुल्तानों का नामोल्लेख किया।

Posted on by