::हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2018 के अनुसार, उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार ₹3,90,500 करोड़ संपत्ति के साथ देश का सबसे रईस परिवार है। पिछले वर्ष अंबानी परिवार की संपत्ति में 37% इज़ाफा हुआ है।
:: करीब 400 साल पहले मसालों को लेकर भारत से पुर्तगाल जाते समय डूबे जहाज़ का मलबा पुर्तगाल तट पर मिला है। गोताखोरों को समुद्री सतह से करीब 40 फीट नीचे मलबे में भारतीय मसाले, कांसे की बनी तोपें और कौड़ियां मिली हैं।
:: केंद्र सरकार ने 2018-19 में अप्रैल-अगस्त के दौरान कुल ₹4.79 लाख करोड़ की कमाई की जो पूरे वित्त वर्ष के बजटीय लक्ष्य का 26.38% है। वहीं, इस दौरान केंद्र ने कुल ₹10.70 लाख करोड़ खर्च किए जो बजटीय लक्ष्य का 43.85% है।
:: अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग ₹1,152 करोड़ के निवेश से बेंगलुरु में एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और एवियोनिक्स असेंबली प्लांट बना रहा है। 36 एकड़ में बन रहा यह प्लांट अमेरिका के सिएटल के बाद बोइंग का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी सेंटर होगा।
:: विराट कोहली पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (1997-98) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
:: अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में टीम की अगुआई करने के साथ महेंद्र सिंह धोनी (37 वर्ष) वनडे क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन (36 वर्ष) के नाम था।
:: अमेरिका ने ताइवान को करीब ₹2,400 करोड़ के सैन्य साजो-सामान बेचने की मंज़ूरी दे दी है जिसके तहत उसे एफ-16 लड़ाकू विमान और सी-130 कार्गो विमानों समेत कई एयरक्राफ्ट्स के स्पेयर पार्ट्स मिलेंगे।
:: सीबीआई ने नाइजीरिया के इंटरपोल विंग से ₹5,000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के आरोपी नितिन संदेसरा व उनके परिवार के बारे में जानकारी मांगी है। भारत की नाइजीरिया के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है।
:: पोलैंड में आयोजित हुई 13वीं अंतर्राष्ट्रीय साइलेज़िअन मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में भारत की संदीप कौर ने 52 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।
:: नासा ने हब्बल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई IC 883 आकाशगंगा की तस्वीर शेयर की है जिसे ड्रैगनफ्लाई आकाशगंगा भी कहा जाता है।
:: माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद के साथ मिलकर 1,000 भारतीय महिलाओं को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए तीन वर्षीय कार्यक्रम 'साइबर शिक्षा' शुरू किया है।
:: ओला ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए भारत में 'गार्डियन' प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसके तहत रियल टाइम में राइड मॉनिटर की जा सकेगी। फिलहाल इस प्रोग्राम को बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में लॉन्च किया गया है।
:: स्वीडन की संसद ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री स्टीफन लॉवेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया जिसके बाद वह अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक केयरटेकर पीएम बने रहेंगे।