one liner hindi current affair

1.- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत के 46 वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। 

2.- दिग्गज फिल्म लेखक बृज कात्याल का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। 

3. - कई पुरस्कार से सम्मानित बाल साहित्य के अग्रणी लेखक रामेन्द्र कुमार को एथेंस में 36वें इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपुल (आईबीबीवाई) के महासम्मेलन में सम्मानित किया गया। 

4. - मुख्तार अब्बास नकवी ने देश का पहला नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल मोबाइल ऐप (एनएसपी मोबाइल ऐप) लांच किया। 

5. - मुंबई स्थित कलाकार मेहल्ली गोभाई का हाल ही में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। 

6. - इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 

7. - माकपा के पूर्व सांसद दिनेश चंद्र जोआरदार का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। 

8. - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी बिमल पटेल को वित्त मंत्रालय में वित्तीय संस्थाओं के सहायक मंत्री पद के लिए नामित किया है। 

9.- भारत की 102 वर्षीय महिला एथलीट मन कौर ने स्पेन के मालागा में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। 

10.- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई समग्र योजना ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (पीएम-आशा) को मंजूरी प्रदान की। 

11.- सोलह वर्षीय उदयवीर सिंह ने दक्षिण कोरिया में विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरूषों की 25 मीटर जूनियर व्यक्तिगत पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

Posted on by