अट्ठारहवें एशियाई खेल, जो कि जकार्ता पालेमबांग २०१८ के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन १८ अगस्त से २ सितम्बर २०१८ के मध्य इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया जायेगा।
ऐसा पहली बार है जब एशियाई खेल दो नगरों जकार्ता (जो कि पूर्व में 1962 एशियाई खेलोंका आयोजन कर चुका है) तथा दक्षिण सुमात्रा प्रान्त की राजधानी पालेमबांग में आयोजित हो रहे हैं.इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल दोनों नगरों के समीप स्थित बानदुंग तथा बांतेन में भी हैं। उद्घाटन व समापन समारोह जकार्ता के गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम में आयोजित होंगे।
पहली बार ईस्पोर्ट्स तथा कैनोए पोलो को भी प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है। ईस्पोर्ट्स को 2022 एशियाई खेलोंं में मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा।
आधिकारिक गीत
१३ जुलाई २०१८ को इण्डोनेशियाई एशियाई खेल आयोजन समिति ने २०१८ एशियाई खेलों की आधिकारिक गीत एल्बम, एनर्जी ऑफ़ एशियाका अनावरण किया। इस एल्बम में 13 गाने हैं।
मशाल दौड़
मशाल दौड़ का आरम्भ १५ जुलाई २०१८ को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से हुआ जहाँ प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था। जुलाई २०१८ में योग्यकार्ता के निकट स्थित प्रम्बनन के हिन्दू मन्दिरों के ब्रह्मा मैदान में एक आयोजन हुआ जहाँ भारत द्वारा जलाई गयी मशाल को बुझाया गया तथा इण्डोनेशियाई प्राकृतिक लौ जलाई गयी जो कि म्रापेन, मध्य जावा से ली गयी थी। इसके बाद पूरे देश भर में मशाल दौड़ का आयोजन हुआ।
यह दौड़ इण्डोनेशिया के १८ प्रान्तों के ५४ नगरों से होकर गुजरी, जिसमे मेजबान नगर भी शामिल थे। इस मशाल ने लगभग 18,000 किलोमीटर (59,000,000 फीट) की यात्रा की। दौड़ का समापन १७ अगस्त को राष्ट्रीय स्मारक पर इण्डोनेशिया के ७३वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ, जिसके पश्चात् मशाल को अगले दिन गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के लिये लाया गया।
समारोह
उद्घाटन समारोह १८ अगस्त २०१८, शनिवार को शाम ७ बजे पश्चिमी इण्डोनेशियाई समय(जीएमटी+७) बजे प्रारम्भ हुआ। १२ वर्षों बाद उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों ने एक साथ कोरियाई एकीकरण ध्वज के अन्तर्गत मार्च किया। खेलों का आधिकारिक उद्घाटन इण्डोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने किया।
विडोडो ने किया।
खेल
मार्च २०१७ में एशियाई ओलम्पिक ने घोषणा की कि इस खेलों में ४२ विभिन्न खेलों की ४८४ स्पर्धाएँ आयोजित होंगी, जिसमे 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के २८ स्थायी ओलम्पिक खेल, ५ अतिरिक्त खेल जो 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में खेले जाने हैं तथा कुछ वे भी खेल शामिल किये जो ओलम्पिक में नहीं होते। अप्रैल २०१७ में बेल्ट कुश्ती, क्रिकेट, कुरश, स्केटबोर्डिंग, साम्बो और सर्फिंग खेल हटा दिये गए तथा ब्रिज, जेट स्की, जुजित्सू, पैराग्लाईडिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, ताइक्वाण्डो (सभी ग़ैर ओलम्पिक भार वर्ग) तथा वुशु की स्पर्धाओं में भी कटौती कर दी गयी।
अंतिम कार्यक्रम सितम्बर २०१७ में जारी हुआ जिसमे ४० खेलों की ४६२ प्रतियोगिताएँ शामिल की गयीं।
|
|
|
- कबड्डी
- कराटे
- मार्शल आर्ट
- जुजित्सू
- कुराश
- पेंकाक सिलत
- साम्बो
- वुशु
- मॉडर्न पेंटाथलन
- पैराग्लाइडिंग
- रोलर स्पोर्ट्स
- इनलाइन स्पीड स्केटिंग
- स्केटबोर्डिंग
- नौकायन
- रग्बी सेवेन्स
- सेलिंग
- सेपकटकरा
|
|
प्रदर्शनी खेल