सामयिकी-22 सितम्बर 2018

  •  "सामरिक मिसाइल प्रहार" का सफलतापूर्वक परीक्षण DRDO ने किया है। यह मिसाइल सतह से सतह मार करने वाली मिसाइल है। (नोट:-डी.आर.डी.ओ की स्थापना 1958 में हुई। इसका हेड क्वार्टर न्यू दिल्ली में है। इसका मोटो- बलस्य मूलम विज्ञानं है।)
  • हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र की महत्वाकांक्षी सौर परियोजना में एक मिलियन का योगदान दिया है। इसमें यूनाइटेड नेशन की बिल्डिंग की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे कार्बन का उत्सर्जन कम से कम होगा।
  • हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'टाटा ट्रस्ट' और 'डेल' कंपनी के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी अनुप्रिया पटेल ने की है। (नोट:- डेल की स्थापना 1984 में हुई। यह एक यू एस कंपनी है।)
  • हाल ही में "विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर" की आधारशिला नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी ने रखी है।
  • हाल ही में "स्मिता पाटिल पुरस्कार" से अनुष्का शर्मा को सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में गृह मंत्रालय ने आपातकालीन प्रक्रिया के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के लिए 'इसरो' के साथ समझौता किया है।
  • हाल ही में यौन अपराधियों का ऑनलाइन डाटाबेस "राजनाथ सिंह" ने लॉन्च किया है।
  • "ब्रिक्स बैंक" ने मध्य प्रदेश राज्य के लिए 525 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी है। यह मंजूरी मध्य प्रदेश की आधारभूत संरचनाओं का विकास करने के लिए दी गई है।
  • "अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस" 21 सितंबर को मनाया गया है।
  • हाल ही में विदेश मंत्रालय के नए सचिव के रूप में 'ए गीतेज शर्मा' को नियुक्त किया गया है।इनसे पहले 'रुचि घनश्याम' सचिव थी।
  • हाल ही में 'मैन बुकर पुरस्कार 2018' के लिए नामित होने वाले सबसे कम उम्र के लेखक 'डेजी जोहानसन' बनी है।
  • हाल ही में WADA (word Anti-doping agency) ने रूस से प्रतिबंध हटाया है। WADA ने 2015 में रूस पर प्रतिबंध लगाया था।
Posted on by