सामयिकी-23 सितम्बर 2018

  • "महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप" की मेजबानी भारत करेगा। यह चैंपियनशिप 15 नवंबर से 24 नवंबर 2018 तक चलेगी। यह नई दिल्ली में होगा।इससे पहले भारत ने 2006 में मेजबानी की थी, जिसमें भारत ने 4 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल तथा एक ब्रोंज मेडल जीता था।
  • हाल ही में वियतनाम देश के राष्ट्रपति का निधन हुआ है। वह 61 वर्ष के थे।
  • हाल ही में "ट्रैक एशिया कप साइकलिंग" नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। एशिया कप में 12 देशों ने भाग लिया है।
  • हाल ही में यस बैंक ने जी.एस.टी जुर्माने के रूप में 38 करोड़ का भुगतान किया है।
  • हाल ही में "विलेज रॉकस्टार" फिल्म को ऑस्कर 2019 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। 2018 में 'न्यूटन' फिल्म को चुना गया था।
  • हाल ही में 'एशिया टीम स्नूकर चैंपियनशिप' में भारत ने रजत पदक जीता है। इस चैंपियनशिप में भारत, पाकिस्तान से हार गई थी। यह चैंपियनशिप कतर में हो रही है।
  •  हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव 'एंटोनियो गुटेरेस' 1 अक्टूबर को भारत आएंगे और 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में भाग लेंगे।
  • हाल ही में 'अनिल कुमार' को सेल(SAIL)का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री, झारखंड में PMJAY(प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) लॉन्च करेंगे। इसमें 10 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • हाल ही में ISA की पहली आम सभा नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। कर्क रेखा और मकर रेखा के सारे देश, जहां पर सूर्य का प्रकाश सबसे अधिक होता है, को इकट्ठा करके सौर्य ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • हाल ही में मोदी ने उड़ीसा में 'झाड़सुगुड़ा' हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 271 मिलीयन भारतीय गरीबी रेखा से मुक्त हुए हैं। (2005 से लेकर अब तक)
Posted on by