one liner current affiar

- विज्ञापन नियामक भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने पेप्सिको इंडिया के पूर्व प्रमुख डी शिवकुमार को अपना चेयरमैन नियुक्त किया है। 


- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और मिस्र के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। 


- पूर्व भारतीय हाकी कप्तान सरदार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास की घोषणा की। 


- आईआईटी खड़गपुर ने शोध, क्षमता निर्माण और अन्य अकादमिक साझेदारी में सहयोग के लिए कनाडा के कार्लटन विश्वविद्यालय के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। 


- अफगानिस्तान की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ‘दा अफगानिस्तान ब्रेशा शेरकट (डीएबीएस) ने अपने देश में बिजली उत्पादन, वितरण और संचरण के लिए भारत की बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 


- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के लिए भारत और माल्टा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। 


- विभा पडलकर को एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। 


- लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सदन की आचार समिति का पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया है। 


- आंध्र प्रदेश ने नकदी रहित कृषि पारिस्थितिक तंत्र को बढ़ावा देने के लिए ई-रायथू लॉन्च किया है। 


- जी20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक अर्जेंटीना के मार डेल प्लाटा में आयोजित होगी।
Posted on by