महात्मा गांधी का जीवन परिचय -1

1. महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर (सुदामापुरी, काठियावाड) शहर में 2 अक्टूबर 1869 में एक वैष्णो हिंदू परिवार में हुआ था। उनकी माता पुतलीबाई धार्मिक महिला थी जबकि पिता करमचंद गांधी पेशे से दीवान थे।

2. वर्ष 1883 में कस्तूरबा गांधी से महात्मा गांधी जी का विवाह हुआ और वर्ष 1888 में कानून की पढ़ाई के लिए महात्मा गांधी लंदन गए ।

3. वर्ष 1893 में पहली बार महात्मा गांधी ने रंगभेद नीति से सामना किया जब वह दक्षिण अफ्रीका में रेल की यात्रा कर रहे थे।

4. दक्षिण अफ्रीका में नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन(1893 - 1914) -

 - दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदायों के नागरिक अधिकारों के लिए एक प्रवासी वकील के रूप में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह करना शुरू किया।

 - इस क्रम में आगे बढ़ते हुए 22 अगस्त 1894 को महात्मा गांधी द्वारा रंगभेद के खिलाफ नटाल इंडियन कांग्रेस का गठन किया गया।

- 13 से 22 नवंबर 1909 में लंदन से अफ्रीका आने के क्रम में महात्मा गांधी द्वारा हिंद स्वराज की रचना की गयी।

-  अंततः 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह का प्रसार करते हुए महात्मा गांधी भारत लौटे। महात्मा गांधी के इसी तिथि को भारत लौटने के कारण भारत में 9 जनवरी को अप्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।

5. भारत में सत्याग्रह का प्रसार करने के लिए महात्मा गांधी द्वारा 15 मई 1915 को अहमदाबाद में सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की गई।

6. अप्रैल 1917 में महात्मा गांधी द्वारा भारत में प्रथम सत्याग्रह चंपारण में किया गया यह भारत में महात्मा गांधी का प्रथम आंदोलन था इसी क्रम में खेड़ा आंदोलन और अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुआ। 

                                             क्रमशः .......

Posted on by