जीव विज्ञान - कोशिका : कोशिका की संरचना Part - 6

रसधानियां या रिक्तिकांए (Vacuoles) -

                एक तरल पदार्थों से भरी रचनाएं होती हैं और इकहरी झिल्ली से घिरी रहती हैं जिसे रिक्तिका कला (tonoplast) कहते हैं| रिक्तिका के अंदर भरे तरल पदार्थ को रिक्तिका रस कहते हैं। जंतु कोशिकाओं में ये अनेक वह बहुत छोटी होती हैं, परंतु पादप कोशिका में प्रायः एक बहुत बड़ी व केंद्र में स्थित होती है जिसकी वजह से पूरा जीवद्रव्य केंद्रक सहित एक पतली पर्त के रूप में रितिका के चारों ओर वह कोशिका भित्ति से सटे रहने को मजबूर हो जाता है।

       रसधानियां को कोशिका का भंडार भी कहते हैं क्योंकि इसमें खनिज लवण, शर्कराएं, कार्बनिक अम्ल, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, विभिन्न रंग तथा अपशिष्ट पदार्थ घुले रहते हैं। रिक्तिका रस के कारण ही कोशिकाओं की स्फीति बनी रहती है जिससे वे अपनी आकृति बनाए रखती है रिक्तिका रस में जल की कमी होने से कोशिकाएं पिचक जाती हैं और अपनी आकृति खो बैठती है जिससे पौधों के अंग (पत्ती फूल टहनी) मुरझा जाते हैं।

Posted on by