Beyond Knowing
Ed Tools
Play Quiz
Sign in
Join Sookshmas
Beyond Knowing
Jobs
Ed-Tools
Play Quiz
Raman kumar verma
Wall
Questions
e-Notes
Calculations
MCQs
News/Article
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018.......
अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के अनुसार 119 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 103वें पायदान पर है और वह उत्तर कोरिया और बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे है।
दरअसल, पिछले साल भारत इस इंडेक्स में 100वें स्थान पर था और अब 2018 मैं 103वें स्थान पर है। यानी इस साल वर्ल्ड हंगर इंडेक्स में भारत 3 स्थान और पीछे चला गया है।
एशिया में एक बड़ी शक्ति के तौर पर पहचान रखने वाला भारत समूचे एशिया में सिर्फ अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आगे है जबकि नेपाल, म्याँमार, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी पीछे है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत, चीन (29), नेपाल (72), म्याँमार (77), श्रीलंका (84) और बांग्लादेश (88) से पीछे है।
हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी सबसे धनवान व्यक्तियों की सूची में यह दिखा था कि देश के सबसे धनवान व्यक्ति एवं समूहों की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले काफी वृद्धि हुई है। एक ओर तो धनवान और भी धनवान बनते जा रहे हैं, जबकि ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत नीचे खिसकता जा रहा है।
निष्कर्ष
गौरतलब है कि सरकार ने बड़े पैमाने पर सबको पोषण उपलब्ध कराने के कार्यक्रम चलाए हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं तथा कई तरह की व्यवस्थागत समस्याओं के कारण इनके लाभ देश के सभी हिस्सों और तबकों तक नहीं पहुँच पाए हैं।
इस संबंध में तुरंत ध्यान दिये जाने की ज़रूरत है, क्योंकि ग्लोबल हंगर इंडेक्स जैसे पैमानों पर यदि देश की छवि ख़राब होती रही तो दूसरे क्षेत्रों की तमाम उपलब्धियों पर भी ग्रहण लग सकता है। देश के अंतिम जन तक सभी बुनियादी सुविधाएँ मुहैया कराना आज समय की माँग भी है और ज़रूरत भी।
इस रिपोर्ट के आने बाद मौजूदा स्थितियों में सुधार करने के लिये चल रहे प्रयासों में महत्त्वपूर्ण बदलाव किये जाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि भारत ने 2022 तक ‘कुपोषण मुक्त भारत’ नामक कार्य योजना विकसित की है। वर्तमान रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए इस योजना में आपेक्षित सुधार किये जाने चाहिये।
Civil Services Entrance Exams-Medium-Hindi
UPPSC
UKPSC
MPPSC
BPSC
SSC(CGL)
SSC MTS
SSC (10 plus 2)
General Study (GS)UP Lower PCS
JPSC
Railway exams
stenographer
VDO
Lekhpal
Current Affairs
Posted on
by
Score
Share
Views
Comment(s)
Please
Login
to post your answer or reply to answer
Recent e-Note Comments
Recent e-Notes
Top Scored e-Notes
Scroll
×
Login to India's fastest growing social media for Self-Learners!
Sign in with Google
OR
Not registered?
Create an account
Forgot Password?
×
Join India's fastest growing social media network for learning and education!
Sign in with Google
OR
Already a registered user?
Login