सामयिकी-29 सितम्बर 2018

  • हाल ही में "राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार" के जे अल्फोंस ने प्रदान किए हैं। पर्यटन के हिसाब से आंध्र प्रदेश प्रथम स्थान पर, केरल द्वितीय स्थान पर तथा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर राजस्थान और गोवा हैं।
  • हाल ही में डाटा एनालिटिक्स और डीजी वार्ता के लिए उत्कृष्टता केंद्र नई दिल्ली में शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना मंत्री 'रविशंकर प्रसाद' ने किया है।
  • हाल ही में UNGA के 73वें सत्र में तपेदिक पर उच्चस्तरीय बैठक न्यूयॉर्क में आयोजित की गई है। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
  • हाल ही में "अतुल्य भारत मोबाइल एप" के.जे.अल्फोंस (केंद्रीय पर्यटन मंत्री) ने लॉन्च की है।
  • हाल ही में "विश्व रेबीज दिवस" 28 सितंबर को मनाया गया है।
  • हाल ही में "पराक्रम प्रदर्शनी" का उद्घाटन जोधपुर में नरेंद्र मोदी ने किया है। 2016 में जो सर्जिकल स्ट्राइक हुई उसके लिए यह पराक्रम पर्व प्रदर्शनी मनाई गई।
  • हाल ही में "आठवां योग चैंपियनशिप" तिरुअनंतपुरम में हुआ है। इसमें 12 देशों के 450 लोगों ने हिस्सा लिया है।
  • हाल ही में भारत ने उज्बेकिस्तान के साथ 2 समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हाल ही में रजनीकांत मिश्रा को बी.एस.एफ के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके पहले यह एस.एस.बी के अध्यक्ष थे।
  • हाल ही में लोकपाल खोज समिति का अध्यक्ष "जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई" को बनाया गया है।
Posted on by