सामयिकी-30 सितम्बर 2018

  •  हाल ही में भारत का पहला "मकई महोत्सव" मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुरू हुआ है।यहां मक्के का सर्वाधिक उत्पादन होता है।
  • हाल ही में "विक्रम मिश्री" को चीन देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में "सातवां एशिया कप" खिताब भारत ने जीता है।
  • हाल ही में "रेल हेरीटेज डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट" पियूष गोयल ने लॉन्च किया है। रेलवे के विरासत के बारे में लोगों को पता चल सके इसके लिए यह प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है।
  • हाल ही में "वर्ल्ड हार्ट डे" 29 सितंबर को मनाया जाता है। हार्ट से संबंधित जितनी बीमारियां हैं, उनकी जानकारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इसे मनाया जाता है। सन 2000 में पहली बार मनाया गया था।
  • हाल ही में आर.बी.आई ने 'बंधन बैंक' को नई शाखाएं खोलने से रोका है।
  • हाल ही में सार्वजनिक शौचालयों का मूल्यांकन और समीक्षा करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की गई है।
  • हाल ही में राष्ट्रीय वित्तीय सूचना प्राधिकरण का प्रमुख "रंगाचारी श्रीधरण" को नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में 12 हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन 5 अक्टूबर को शिमला में होगा।
  • हाल ही में "सफर(SAFER)" पहल की शुरुआत डब्ल्यू.एच.ओ ने की है।
  • हाल ही में मेथीनाल को खाना पकाने के ईंधन के रूप में उपयोग करने की शुरुआत असम ने की है।
  • हाल ही में "कालाहांडी संवाद" सम्मेलन का उद्घाटन उड़ीसा में किया गया है।
Posted on by