सामयिकी-1 अक्टूबर 2018

  • हाल ही में "25 वा एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप खिताब" 'युवराज बाघवानी' ने जीता है। यह खिताब जीतने वाले दूसरे प्लेयर बने हैं। यह चैंपियनशिप चेन्नई में हुआ है। युवराज बाघवानी ने पाकिस्तान के 'अलीशाह' को हराकर यह खिताब जीता है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अमूल डेयरी के अत्याधुनिक 'चॉकलेट संयंत्र' का उद्घाटन गुजरात के आणंद जिले में किया है।
  • हाल ही में 'ओटिस रश' का निधन हुआ है। वह सिकाउ के प्रसिद्ध गिटार वादक थे। 84 वर्ष में उनका निधन हुआ है।
  • हाल ही में कचरा प्रबंधन पर जागरूकता फैलाने के लिए 'स्वच्छ गंगा अभियान' का नेतृत्व 'बचेंद्री पाल' करेंगी। यह अभियान 1 महीने तक चलेगा। 5 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक यह बिजनौर से आरंभ होकर फर्रुखाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, बक्सर तथा पटना में समाप्त होगा।
  • हाल ही में "प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 " में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का पुरस्कार, इंदौर के "देवी अहिल्या होलकर एयरपोर्ट" तथा अहमदाबाद के "सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट" को मिला है।
  • हाल ही में चुनाव निर्धारित होने से पहले ही तेलंगाना में 'आदर्श आचार संहिता' लगाई गई है।
  • हाल ही में अकादमिक नेतृत्व पर सम्मेलन का उद्घाटन 'नरेंद्र मोदी' ने किया है।
  • हाल ही में INS(इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी) के अध्यक्ष "जयंत मेंनन मैथ्यू" में चुने गए हैं।
  • हाल ही में व्यापार बढ़ाने के लिए "उच्चस्तरीय सलाहकार समूह" की स्थापना वाणिज्य मंत्रालय ने की है।
  • हाल ही में यूनिसेफ के विशेष प्रतिनिधि के रूप में "रवि वेंकटेशन को नियुक्त किया गया है। यह माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • हाल ही में आर.बी.आई की रिपोर्ट के अनुसार जून तिमाही में देश का विदेशी कर्ज घटकर 514.4 अरब डॉलर हो गया है।
  • हाल ही में वेस्टइंडीज में होने वाले छठे आईसीसी महिला विश्व टी-20 के लिए 'हरमनप्रीत कौर' को भारतीय महिला टीम का कप्तान चुना गया है।
Posted on by