सामयिकी-4 अक्टूबर 2018

  • हाल ही में "अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन" की पहली असेंबली का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया है।
  • हाल ही में भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 'रंजन गोगोई' ने शपथ ली है। रामनाथ कोविंद ने यह शपथ दिलाई है।इनका कार्यकाल 13 महीने का है। 17 नवंबर 2019 में यह रिटायर होंगे। यह 46वेंं न्यायमूर्ति बने हैं। 45वेंं नंबर के न्यायमूर्ति 'दीपक मिश्रा' थे।
  • हाल ही में युवा ओलंपिक खेलों में भारत के ध्वजवाहक के रूप में 'मनु भाकर' को नामित किया गया है। यह तीसरा युवा ओलंपिक खेल अर्जेंटीना में होगा।
  • हाल ही में 'बरम सालीह' को इराक देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
  • हाल ही में एस.बी.आई ने ए.टी.एम से निकासी की सीमा घटाई है। निकासी की सीमा पहले 40,000 थी अब 20,000 है।
  • हाल ही में "UNEP चैंपियन ऑफ द अर्थ" से "इमैन्युअल मैक्रो" तथा "नरेंद्र मोदी" दोनों को सम्मानित किया गया है। इन्हें पर्यावरण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए यह सम्मान दिया गया है। 73वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह निर्णय लिया गया था।
  • हाल ही में "उद्यम अभिलाषा अभियान" का शुभारंभ 'सीडवी' ने किया है।
  • हाल ही में स्वच्छतम सरकारी विश्वविद्यालय 'महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय' को घोषित किया गया है। प्रकाश जावड़ेकर ने इसे सम्मानित किया है।
  • यूपीआई भुगतान में 33% से अधिक हिस्सेदारी के साथ पेटीएम शीर्ष पर रहा है।
  • हाल ही में 'माइकल जेदीनाक तथा 'इगोर आकिनफीव' ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। 'माइकल जेदिनाक' ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉलर हैं तथा 'इगोर अकिनफीव' रसिया के फुटबॉलर है।
  • हाल ही में "रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2018" 'फ्रांसिस एच.अर्नाल्ड', 'जॉर्ज पी. स्मिथ' तथा 'ग्रेगरी पी.विंटर' को दिया गया है।
  • हाल ही में ए.डी.बी ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए सुरक्षित पेयजल सेवा के लिए भारत के साथ 240 मिलीयन डॉलर का ऋण समझौता किया है।
Posted on by