सामयिकी-5 अक्टूबर 2018

  • हाल ही में रूस के राष्ट्रपति 2 दिन की भारत यात्रा पर आए हैं।
  • हाल ही में "राष्ट्रीय खादी महोत्सव 2018" मुंबई में आयोजित किया गया है। खादी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन हुआ है। इस महोत्सव का उद्घाटन गिरिराज सिंह ने किया है।
  • हाल ही में "कैदी महिलाएं और न्याय के लिए पहुंच" विषय पर पहला क्षेत्रीय सम्मेलन शिमला में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के गवर्नर 'देवव्रत' ने किया।
  • "स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार 2018" नरेंद्र मोदी ने प्रदान किए हैं। जिसमें 3 राज्य उपरोक्त है- हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र।
  • हाल ही में "विश्व पशु दिवस" 4 अक्टूबर को मनाया गया है।
  • हाल ही में एन.एम.सी.जी ने "मिशन गंगे" लॉन्च करने के लिए TSAF  के साथ भागीदारी की है।
  • हाल ही में अपने टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय 'पृथ्वी शा' बने हैं।
  • हाल ही में आई.सी.आई.सी.आई बैंक के सीईओ ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। नए सीईओ 'संदीप बक्शी' बने हैं।
  • हाल ही में लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति 'मुकेश अंबानी' बने हैं। दूसरे नंबर पर 'अजीम प्रेमजी' तथा तीसरे नंबर पर 'लक्ष्मी मित्तल' है।
  • हाल ही में नागालैंड राज्य के मुख्यमंत्री ने "मीसल्स, रूबेला टीकाकरण अभियान" लॉन्च किया है। मीसल्स रूबेल्ला बीमारियां हैं। यह टीका 9 महीने से 15 साल तक के बच्चों को लगाया जाएगा।
  • हाल ही में स्वच्छता ही सेवा पुरस्कार रेल मंत्रालय ने जीता है।
  • हाल ही में इंडोनेशिया देश की सहायता के लिए भारत ने ऑपरेशन "समुद्र मैत्री" शुरू किया है। इंडोनेशिया में इस समय भूकंप और सूनामी आए हैं उसी की सहायता के लिए भारत ने यह ऑपरेशन शुरू किया है।
Posted on by