सामयिकी-6 अक्टूबर 2018

  • हाल ही में "विश्व शिक्षक दिवस" 5 अक्टूबर को मनाया गया है। इसकी थीम- "द राइट टू एजुकेशन मींस द राइट टू क्वालीफाईड टीचर्स" थी।
  • हाल ही में भारत ने कजाकिस्तान के साथ रक्षा और सैन्य तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है।
  • हाल ही में 36वेे राष्ट्रीय खेल 'गोवा' में आयोजित किए जाएंगे।इसमें शूटिंग और साइकिलिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली में होगी।बाकी सभी गोवा में होंगे। 35वा राष्ट्रीय खेल 'केरल' में हुआ था।
  • हाल ही में चौथा "भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2018" लखनऊ में शुरू हुआ है।प्रथम महोत्सव 2015 में नई दिल्ली में हुआ था , दूसरा महोत्सव भी 2016 में नई दिल्ली में हुआ था, तीसरा महोत्सव 2017 में चेन्नई में हुआ था और 2018 लखनऊ में हुआ है। इसकी थीम- "साइंस फॉर ट्रांसफॉरमेशन" थी।
  • हाल ही में "भारत केम 2018 सम्मेलन" मुंबई में शुरू हुआ है।इसका उद्घाटन सड़क एवं परिवहन मंत्री 'नितिन गडकरी' ने किया है।
  • हाल ही में ही भुगतान स्वीकृति रैंकिंग में भारत 28 में नंबर पर रहा है। प्रथम पर नार्वे, द्वितीय पर फ्रांस तथा तीसरे स्थान पर डेनमार्क रहा है। 2011 में भारत 36वें स्थान पर था।
  • हाल ही में 'सम्मानित कनाडाई नागरिकता' खोने वाली पहली महिला व्यक्ति 'आंग सान सूकी' बनी है।
  • हाल ही में भारत ने रूस के साथ S-400 मिसाइल डिफेंस डील की है। यह अब तक की सबसे अपडेटेड मिसाइल होगी।
  • हाल ही में "अल्फांसो आम" को जी.आई(GI- geographical indication tag) टैग प्राप्त हुआ है। महाराष्ट्र के आसपास के इलाके में यह आम पाया जाता है। कुछ चीजों को GI टैग प्राप्त हुआ है,जो निम्न है- पश्चिम बंगाल के रसगुल्ला को, दार्जिलिंग की चाय को,  महाबलेश्वर की स्ट्रॉबेरी को, जयपुर की ब्लू पॉटरी को तथा तिरुपति के लड्डू को।
  • 'संजय वर्मा' को स्पेन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार 'आर.एन.रवि' बने हैं।
  • हाल ही में 'न्यायमूर्ति सूर्यकांत' हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
Posted on by