●अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ( I.L.O) -- इसकी स्थापना प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1919 में की गई थी ।इसका कार्यालय जेनेवा(स्विट्जरलैंड )में स्थापित किया गया है प्रत्येक राष्ट्र के चार सदस्य इसकी बैठक में भाग लेते हैं इसकी सामान्य सभा की बैठक प्रतिवर्ष होती है, जो मजदूर संघ के कार्यो का निरक्षण करता है ।इसके सदस्यों की संख्या 40 है, जिनमें विभिन्न देशों के 20 प्रतिनिधि, मिल -मालिकों के 10 प्रतिनिधि तथा मजदूरों के 10 प्रतिनिधि होते हैं ।
● खाद्य और कृषि संगठन ( F.A.O)-- इसकी स्थापना 1948 में की गई थी । इसका प्रधान कार्यालय रोम ( इटली ) में स्थित हैं । 77 देश इसके सदस्य हैं ।यह संस्था अल्पविकसित देशों की सहायता करती है ।इसकी सहायता से ही भारत में उत्तर प्रदेश का तराई क्षेत्र कृषि योग्य बनाया गया था ।
● संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ( UNESCO) -- यह संयुक्त राष्ट्र संघ की सबसे महत्वपूर्ण संस्था है । 1945 में मित्रराष्ट्रो के शिक्षा -मंत्रियों का एक सम्मेलन लंदन में हुआ, वही इस संस्था का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया ।इसका प्रधान कार्यालय पेरिस (फ्रांस )में है ।इस समय इसके सदस्यों की संख्या 80 से भी अधिक है ।इस संस्था में एक सामान्य सम्मेलन होता है, जिसमें समस्त सदस्य देशों के एक - एक प्रतिनिधि भाग लेते हैं ।
●अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष ( UNICEF ) -- विश्व के सभी बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 11 दिसम्बर, 1946 ई. को अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष की स्थापना की गई ।इसका प्रधान कार्यालय न्यूयॉर्क ( अमेरिका ) में स्थित है ।यह संस्था आर्थिक और सामाजिक परिषद् की देख -रेख में कार्य करती है । 1953 ई. से इस कोष को स्थायी बना दिया गया है।
●विश्व स्वास्थ्य संगठन ( W.H.O)-- इस संगठन की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 ई. को हुई थी । इस संगठन के तीन अंग हैं -- साधारण सभा, कार्यवाहक बोर्ड ( 18 सदस्य ) तथा सचिवालय ।अफ्रीका, अमेरिका, दक्षिण-पूर्वी एशिया, भूमध्यसागर और पश्चिमी देशों के लिए इसके प्रादेशिक संगठनों की स्थापना भी की गई है । इसका मुख्य कार्यालय जेनेवा में है।