सामयिकी-10 अक्टूबर 2018

  • हाल ही में "विश्व डाक दिवस" 9 अक्टूबर को मनाया गया है। 9 अक्टूबर 1969 को पहली बार डाक दिवस मनाया गया था।
  • हाल ही में 'हरियाणा' राज्य ने आतंकवाद निरोधक बल "कवच" का गठन किया है। यह घोषणा मनोहर लाल खट्टर ने की है।
  • भारत के जयपुर शहर में हाल ही में "जीका वायरस" के संक्रमण की पुष्टि की गई है। यह 'एडीज' प्रजाति के मच्छरों के काटने से होता है।
  • हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 'तजाकिस्तान' देश के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं।
  • हाल ही में भारत ने जापान के साथ समुद्री अभ्यास "JIMEX18" शुरू किया है। इंडिया के 'विशाखापट्टनम' में यह अभ्यास शुरू किया गया है।
  • हाल ही में लड़कियों की "IBSF वर्ल्ड अंडर 16 स्नूकर चैंपियनशिप" का खिताब 'कीर्तना पांडियन' ने जीता है। यह चैंपियनशिप 'रसिया' में हुई है।
  • हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का "हॉल ऑफ फेम लेजेंड" 'रिची बनाउट' को नामित किया गया है।इनका निधन 2015 में ही हो गया था, किंतु नाामित अभी किया गया है।
  • हाल ही में "उन्नति योजना" का अनावरण 'कर्नाटक' राज्य ने किया है। एस.सी और एस.टी के उद्यमियों की उन्नति को बढ़ावा देने के लिए इस योजना का अनावरण किया गया है।
  • हाल ही में "निर्माण कुसुम योजना" उड़ीसा राज्य सरकार ने शुरू की है। श्रमिकों के बच्चे जो आई.टी.आई या कोई भी डिप्लोमा कर रहे हैं, उनके लिए यह योजना शुरू की गई है।
  • हाल ही में "इकोनामिक साइंसेज में नोबेल पुरस्कार 2018" 'विलियम डी नार्डहॉर्स' एवं 'पॉल एम रोमर' को दिया गया है।
  • हाल ही में 'युवा ओलंपिक खेलों' में 10 मीटर एयर राइफल में 'तुषार माने' ने रजत पदक जीता है। यह खेल अर्जेंटीना में हो रहा है।
  • हाल ही में "अंडर-19 एशिया कप 2018"  भारत ने जीता है। भारत ने श्रीलंका को हराकर यह खिताब जीता है। यह खेल बांग्लादेश के ढाका में हुआ।
  • हाल ही में "चीन ओपन खिताब" 'कैरोलीन वोजनिएकी' ने जीता है।
  • हाल ही में भारत ने "बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप" में 5 पदक जीते हैं। यह चैंपियनशिप म्यामार में हुई है।
Posted on by