19वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन--

19वीं भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया गया  इसके दौरान, दोनों देशों ने जमीन से हवा में मार करने वाली लम्बी दूरी की S-400 मिसाइल समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

S-400 ,S-300 सिस्टम का एक अपग्रेड किया गया संस्करण है और यह मिसाइल प्रणाली, 2007 से रूस में सेवा में रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने व्यापार, रेलवे, परमाणु क्षेत्र और सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम क्षेत्रों के सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय और रूसी रेल के बीच सहयोग ज्ञापन

  1. परमाणु क्षेत्र में प्राथमिकता तथा सहयोग क्षेत्र के क्रियान्‍वयन के लिए कार्य योजना।
  2. 2019-23 अवधि के लिए दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच परामर्श के लिए प्रोटोकॉल
  3. परिवहन शिक्षा में विकास सहयोग पर रूस के परिवहन मंत्रालय और भारतीय रेलवे के बीच समझौता ज्ञापन
  4. रूसी संघ के आर्थिक विकास मंत्रालय तथा भारत परिवर्तन के लिए राष्‍ट्रीय संस्‍थान नीति आयोग के बीच समझौता ज्ञापन
  5. रूसी प्रत्‍यक्ष निवेश कोष आरडीआईएफ,पीजेएससी फोसाग्रो ,फोसएग्रो तथा भारतीय पोटाश लिमिटेड आईपीएल के बीच उर्वरक क्षेत्र में सहयोग समझौता
  6. मानव अंतरिक्षयान कार्यक्रम के क्षेत्र में संयुक्‍त गतिविधियों पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो  तथा रूस की संघीय अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोसकोसमोस’ के बीच समझौता ज्ञापन
  7. सूक्ष्‍म, लघु तथा मध्‍यम उद्यम क्षेत्र में सहयोग पर भारत के राष्‍ट्रीय लघु उद्योग निगम एनएसआईसी तथा रूसी लघु और मध्‍यम व्‍यवसाय निगम आरएसएमबी के बीच समझौता ज्ञापन पर
Posted on by