● पहली पंचवर्षीय योजना ---
1- अवधि --- 1 अप्रैल, 1951 - 31 मार्च, 1956
2- सैद्धांतिक मॉडल -- हेराॅड - डोमर के मॉडल पर आधारित ।
3 - प्रमुख उद्देश्य -- कृषि क्षेत्र का विकास करना ।
● दूसरी पंचवर्षीय योजना ---
1- अवधि -- 1 अप्रैल, 1956 - 31 मार्च, 1961 तक ।
2- सैद्धांतिक मॉडल -- पी. सी . महालनोबिस के माडल पर आधारित ।
3- प्रमुख उद्देश्य -- तीव्र औद्योगीकरण करना ।
● तीसरी पंचवर्षीय योजना --
1- अवधि-- 1 अप्रैल, 1961 -31 मार्च, 1966 तक ।
2- सैद्धांतिक मॉडल -- जॉन सैण्डी एस . चक्रवर्ती के माडल पर आधारित ।
3- प्रमुख उद्देश्य -- अर्थव्यवस्था को स्वावलंबी व स्वस्फूर्त बनाना ।
● चौथी पंचवर्षीय योजना --
1- अवधि -- 1 अप्रैल, 1969 -31 मार्च, 1974 तक ।
2- सैद्धांतिक मॉडल -- एलन एस .मान्ने और अशोक रूद्र माॅडल ।
3- प्रमुख उद्देश्य -- स्थिरता के साथ आर्थिक विकास और आत्म - निर्भरता की प्राप्ति करना ।
● पाँचवी पंचवर्षीय योजना --
1- अवधि -- 1 अप्रैल, 1974 - 31 मार्च, 1978 तक ।
2- सैद्धांतिक माॅडल -- योजना आयोग के दृष्टि योजना विभाग द्वारा तैयार प्रारूप पर आधारित है, जिसमें तीन मॉडलों को शामिलकिया गया था -
• समविष्ट भावी मॉडल, • आगत - निर्गत मॉडल, • उपयोग के मॉडल ।
3- प्रमुख उद्देश्य -- गरीबी निवारण व आत्म - निर्भरता प्राप्त करना ।
● छठी पंचवर्षीय योजना --
1- अवधि -- 1 अप्रैल , 1980 - 31 मार्च, 1985
2- सैद्धांतिक मॉडल -- कई विकास युक्तियों को ध्यान में रखते हुए संरचनात्मक परिवर्तन एवं संवृद्धि पर बल ।
3- प्रमुख उद्देश्य -- रोजगार सृजन ।
● सातवीं पंचवर्षीय योजना --
1- अवधि -- 1 अप्रैल, 1985 - 31 मार्च, 1990
2- सैद्धांतिक मॉडल -- 'दीर्घकालीन विकास युक्तियों ' पर जोर देते हुए उदारीकरण की ओर अग्रसर ।
3- प्रमुख उद्देश्य -- अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण करना ।
● आठवीं पंचवर्षीय योजना --
1- अवधि -- 1 अप्रैल, 1992 - 31 मार्च, 1997
2- सैद्धांतिक मॉडल -- उदारीकृत अर्थव्यवस्था के रूप में परिणित ' जॉन डब्ल्यू. मिलर मॉडल ' पर आधारित।
3- प्रमुख उद्देश्य -- मानव संसाधन विकास करना ।
● नौवीं पंचवर्षीय योजना ---
1- अवधि -- 1 अप्रैल, 1997 - 31 मार्च, 2002 तक ।
2- सैद्धांतिक मॉडल -- हैरॉड - डोमेन मॉडल ।
3- प्रमुख उद्देश्य -- न्यायपूर्ण वितरण और समानता के साथ विकास ।
● दसवीं पंचवर्षीय योजना --
1- अवधि-- 1 अप्रैल, 2002 - 31 मार्च, 2007
2- मुख्य उद्देश्य -- मानव विकास, प्रति व्यक्ति में वृद्धि, सामाजिक व आर्थिक प्रगति ।
● ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना ---
1- अवधि-- 1 अप्रैल, 2007 - 31 मार्च, 2012
2 - मुख्य उद्देश्य -- तीव्र आर्थिक विकास के साथ समावेशी विकास करना ।
● बारहवीं पंचवर्षीय योजना --
1- अवधि -- 1 अप्रैल, 2012 - 31 मार्च, 2017
2- मुख्य उद्देश्य -- सकल घरेलू उत्पाद में 8% की वार्षिक दर से समृद्धि का लक्ष्य ।