भारतीय समाचार पत्रों का इतिहास (history of Indian press)-भाग 1

भारत में प्रेस की स्थापना पुर्तगालियों ने की थी । गोवा के पादरियों ने 1557 ईस्वी में पहली पुस्तक भारत में छापी।
1784 इसवी में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मुंबई में एक मुद्रालय लगाया।
आधुनिक भारतीय प्रेस का आरंभ 1766 स्थिति में विलियम बोल्ट्स द्वारा समाचार पत्र के प्रकाशन से हुआ । परंतु ईस्ट इंडिया कंपनी ने इनको इंग्लैंड भेज दिया।
1780 इसवी में जेम्स 'आंगस्तस हिकी' ने प्रथम समाचार पत्र प्रकाशित किया । इस समाचार पत्र का नाम 'द बंगाल गजट' रखा गया था। उसके द्वारा कंपनी के कर्मचारियों की प्रखर आलोचना करने के कारण 1782 ईस्वी में इसे बंद करवा दिया गया । नवंबर 1780 ईस्वी में प्रकाशित 'इंडिया गजट' दूसरा भारतीय पत्र था । इसके बाद
1784 ईस्वी में कोलकाता गजट, 1785 ईस्वी में बंगाल गजट जनरल, 1785 ईस्वी में 'ओरिएंटल मैगजीन आफ कोलकाता', 1786 में कोलकाता क्रॉनिकल, 1788 ईस्वी में मद्रास कूरियर इत्यादि अनेक समाचार पत्र निकलने आरंभ हो गए । इन समाचार पत्रों की एक विशेषता यह थी कि वे एक दूसरे के पूरक थे । दूसरे अभी इनमें आपसी प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ नहीं हुई थी । तीसरे विभिन्न समाचार पत्र इन हिंदी में प्रकाशित होते थे  । चौथे उस काल के समाचार पत्र आज की भांति दैनिक ना होकर सप्ताहिक थे । इसका क्षेत्र भी सीमित होता था क्षेत्र केवल कंपनी के अधिकारियों , व्यापारियों तथा मशीनरीओं तक ही सीमित था। 

आगे.......

Posted on by