चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड- 2018

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड’ प्राप्त किया।

भारतीय प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल सौर गठबंधन में अपने अग्रणी कार्यों और 2022 तक भारत में सभी प्रकार के एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को खत्म करने की अभूतपूर्व प्रतिज्ञा के लिये नेतृत्व (leadership) की श्रेणी में चुना गया है।

2005 में लॉन्च किया गया यह पुरस्कार उन सार्वजनिक क्षेत्रों, निजी क्षेत्रों और सिविल सोसाइटी के उत्कृष्ट आँकड़ों को मान्यता देता है जिनके कार्यों से पर्यावरण पर एक परिवर्तनीय सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

‘चैंपियंस ऑफ द अवार्ड’ के अंतर्गत निम्नलिखित श्रेणियों में पुरस्कार दिये जाते हैं: 

  •  लाइफटाइम अचीवमेंट
  •  नीति नेतृत्व (Policy Leadership)
  •  कार्य और प्रेरणा 
  •  उद्यमी दृष्टि 
  •  विज्ञान और नवाचार

चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड- 2018 विजेताओं की सूची 

लाइफटाइम अचीवमेंट – जोआन कार्लिंग (Joan Carling) 

नीति नेतृत्व – नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधानमंत्री) तथा इमानुअल मैक्रॉन (फ्राँस के राष्ट्रपति)

कार्य और प्रेरणा – ज्हेजिंग ग्रीन रूरल रिवाइवल प्रोग्राम (Zhejing Green Rural Revival Programme), चीन 

उद्यमी दृष्टि – कोचीन इंटरनेशनल एअरपोर्ट

विज्ञान और नवाचार – बियॉन्ड मीट तथा इम्पॉसिबल फूड्स (संयुक्त रूप से)

Posted on by