उन्मूलन की दिशा मे किए गए कुछ प्रमुख सामाजिक सुधार

सती प्रथा -

  •  भारत में सती प्रथा का प्रथम उल्लेख ५१० ईसा मैं एरण अभिलेख में मिलता है  ।सर्वप्रथम पंद्रह वी शताब्दी मैं कश्मीर के शासक सिकंदर ने इस प्रथा को बंद करवाया था। पुर्तगाली वायसराय अल्बुकरक ने १५१० ई० में गोवा में इस प्रथा को बंद करवाया था ।
  •  राजा राममोहन राय ने सती प्रथा का विरोध करते हुए ब्रिटिश सरकार से इसे बंद करवाने का अनुरोध किया था । राजा राम मोहन राय के प्रयासों के ही फलस्वरूप लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 4 दिसंबर १८२९  को बंगाल में नियम सत्रह के अंतरगत बंगाल में सती प्रथा पर रोक लगाया ।

बाल विवाह -

  •  बाल विवाह के विरूद्ध सर्वप्रथम कार्य  राजा राममोहन राय ने किया परन्तु केशव  चन्द्रसेन व   BM माला बारी  के प्रयासों से सर्वप्रथम १८७२ ई० मैं देशी बाल विवाह अधिनियम पारित हुआ था । इस अधिनियम में चोदह  वर्ष से कम आयु के बालिकाओ तथा अठारह वर्ष से कम आयु के बालकों के विवाह को प्रतिबंधित किया गया ।
  • एच ० एस ० बंगाली के प्रयासों के फलस्वरूप १८९१ ई० मैं ब्रिटिश सरकार ने एज आफ काँसेंट एक्ट पारित किया , जिसमें १२ वर्ष से कम आयु की कन्याओ के विवाह पर रोक लगा दी गयी ।

Posted on by