संगीत में घराना

  •      घराना से तात्पर्य एक परिवार से है । यह एक परंपरा या एक सामूहिक संस्कृति का द्योतक है।
  • मुख्यतः  घराने का आरंभ ध्रुपद एवं ख्याल गायकी के साथ हुआ किंतु आगे वादन और नृत्य में भी घराने विकसित हुए ।
  • घरानों का प्रचलन उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत में समान रूप से पाया जाता है बस दक्षिण भारत में इसे संप्रदाय कहते हैं ।
  • घरानों का नामकरण प्राय इन की उत्पत्ति के स्थान के नाम पर होता है , जैसे दिल्ली घराना ,ग्वालियर घराना, किराना घराना, आगरा घराना, अवध घराना, जयपुर घराना, बनारस घराना ,रामपुर घराना ,पटियाला घराना आदि ।
  • हिंदुस्तानी संगीत में विकसित सभी गायन संगीत घरानों का आधार ध्रुपद ख्याल ठुमरी एवं टप्पा में से कोई एक होता है।
  • गायन संगीत घरानों में डागर को सबसे पुराना तथा किराना घराना को सबसे नया माना जाता है। किराना घराना ख्याल गायकी के प्रमुख गायक अब्दुल करीम खान के जन्म स्थान किराना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से विकसित हुआ ।
  • बनारस घराना कजरी, चैती, टप्पा और ठुमरी शैलियों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इसके प्रमुख गायक राजन मिश्र साजन मिश्र बख्तावर मिश्र ठाकुर दयाल मिश्र एवं गिरिजा देवी है।
Posted on by