सामयिकी-14 अक्टूबर 2018

  • हाल ही में "अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस" (international day for disaster reduction) 13 अक्टूबर को मनाया गया है।आपदा से जुड़े जोखिम के लिए जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • हाल ही में भारत देश को अधिकतम वोटों के साथ UNHRC के लिए चुना गया है। इसमें 'भारत' को 188 वोट,187 वोट 'फिजी' को तथा 'बांग्लादेश' को 178 वोट मिले।
  • हाल ही में भारत ने 'अजरबैजान' के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए समझौता किया है।
  • हाल ही में NHRC के 25वें वर्षगाँठ समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
  • हाल ही में 'अन्नपूर्णा देवी' का निधन हुआ है वे संगीतकार थी।91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।
  • हाल ही में "चौथी औद्योगिक क्रांति" के लिए 'महाराष्ट्र' मेंं केंद्र शुरू किया गया है।
  • हाल ही में 'एशियाई पैरा खेलों' में महिलाओं के शतरंज इवेंट में 'के.जेनिथा एन्टो' ने स्वर्ण पदक जीता है। इंडोनेशिया के जकार्ता में यह खेल हो रहे हैं।
  • हाल ही में आईसीसी महिलाओं की T20 रैंकिंग में 'भारत' पांचवें स्थान पर रहा है। पहले स्थान पर 'ऑस्ट्रेलिया' रहा। T20 की स्थापना 1916 में हुई थी। इसका हेड क्वार्टर 'दुबई' में है।इसके चेयरमैन 'शशांक मनोहर' है।
  • हाल ही में "भारत जापान शिखर सम्मेलन" में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी महीने की 28 29 तारीख को प्रधानमंत्री जापान जाएंगे और यह प्रधानमंत्री की शिंजो अबे के साथ 12वीं मुलाकात होगी।
  • हाल ही में आई, GHI की रिपोर्ट में 'बेलारूस' शीर्ष पर रहा है और भारत 103 नंबर पर रहा।
  • हाल ही में एशियाई खेलों में 'दीपा मलिक' ने कांस्य पदक जीता है।
Posted on by