भारतीय रेल शीघ्र ही यह कैसा मोबाइल एप लाने वाला है जो रेलगाड़ी से जुड़ी आप के लगभग सभी समस्याओं को दूर कर सकता है। जल्दी ही शुरू होने वाला यह एप की रेल यात्रा को सहज और सरल बनाने के लिए लाया जा रहा है। इस ऐप के जरिए टिकट और टैक्सी बुकिंग से लेकर यात्रा से जुड़ी बाकी सभी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। यह मोबाइल एप यात्रा से जुड़ी अलग अलग जरूरतों को पूरा करेगा। इसके जरिए टिकट, विश्राम कक्ष, यात्रा पैकेज बुक किया जा सकेगा तथा किसी रेस्टोरेंट से खाना भी ऑर्डर करवाया जा सकेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान इस ऐप के जरिए किसी होटल में बुकिंग भी करवाई जा सकेगी।
वर्तमान में टिकट, टैक्सी, ई- कैटरिंग और अन्य सेवाओं के लिए कई मोबाइल एप उपलब्ध है, लेकिन यह समग्र एप यात्रा से जुड़े सभी पहलुओं से संबंधित होगा। इस ऐप के जरिए ट्रेन का समय, रनिंग स्टेटस से लेकर पीएनआर स्टेटस, स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रेनों की जानकारी ट्रेन रूट, बस ट्रैवल, कोच में सीट की स्थिति और रेल से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल हो जाएंगी।