सामयिकी-15 अक्टूबर 2018

  • हाल ही में एशियाई खेलों में अंतिम दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। भारत ने कुल 72 पदक जीते, जिसमें 15 गोल्ड मेडल है ।
  • हाल ही में "सुल्तान जौहर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट" में भारत ने ब्रिटेन को हराया है। यह टूर्नामेंट मलेशिया में हुआ।
  • हाल ही में "एम वेंकैया नायडू" ने न्यायालय की कार्यवाही हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषाओं में करने की अपील की है।
  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन का स्वर्ण पदक सिक्किम ने जीता है।
  • हाल ही में 'हैदराबाद टेस्ट' में भारत ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया है। घरेलू मैदान पर भारत की लगातार दसवीं जीत है।
  • हाल ही में 'पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय' ने 24 राज्यों में राष्ट्रीय पर्यावरण सर्वेक्षण आयोजित करने की घोषणा की है।
  • हाल ही में पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ मिलकर 'पावर बैट' लॉन्च किया है।
  • हाल ही में आई 'ग्रीनपीस' की रिपोर्ट के अनुसार 'कोका कोला' और 'नेस्ले' कंपनी सबसे अधिक प्रदूषण फैलाते हैं।
  • हाल ही में 'संस्कृत कोर्स' को ऑनलाइन शुरू करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय जे.एन.यू बना है।
  • हाल ही में टी-20 में दो बार 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज 'इमरान ताहिर' बने हैं।
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने गंगा नदी में न्यूनतम मात्रा में पानी के प्रवाह को अनिवार्य किया है।
  • हाल ही में वोडाफोन ने महिला सुरक्षा के लिए 'सखी' नामक पहल शुरू की है।
Posted on by