:: भारत में बने जीपीएस सिस्टम NaVIC (नैविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टिलेशन) को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन 2019 से बाज़ार में आ सकते हैं। इस सिस्टम को सभी स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना अनिवार्य नहीं होगा।
:: रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि एशिया का सबसे बड़ा विमान मेला 'एयरो इंडिया' बेंगलुरु (कर्नाटक) में ही 20-24 फरवरी, 2019 को आयोजित किया जाएगा।
:: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अहमदाबाद (गुजरात) स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) के छात्रों को पब्लिक पॉलिसी (लोकनीति) पढ़ाएंगे। प्रणब इस कोर्स के 22 में से कम-से-कम 12 सत्रों में पढ़ाएंगे।
:: ऐक्सिस बैंक ने बताया कि अमिताभ चौधरी को बैंक का नया सीईओ एवं एमडी नियुक्त करने के प्रस्ताव को RBI की मंज़ूरी मिल गई। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा जो 1 जनवरी, 2019 से प्रभावी हो जाएगा।
:: बेंगलुरु इंटरनैशनल एयरपोर्ट 2019 से पेपरलेस बोर्डिंग शुरू करने के लिए फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। यह टेक्नोलॉजी एयरपोर्ट पर चलते समय यात्रियों का चेहरा पहचान लेगी जिससे उन्हें पेपर्स दिखाने के लिए बार-बार नहीं रुकना पड़ेगा।
:: अंकुर मित्तल आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में डबल ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में अंकुर ने मोहम्मद असब और शार्दुल विहान के साथ मिलकर भारत के लिए कांस्य जीता।
:: चीन ने नेपाल को अपने चार बंदरगाहों के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए एक ट्रांज़िट प्रोटोकॉल को मंज़ूरी दी है। गौरतलब है कि तीसरे देशों से व्यापार के लिए नेपाल अब तक पूरी तरह भारत पर निर्भर था।
:: भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अहमदाबाद की कांकरिया लेक को देश का पहला 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब' घोषित किया है। नियामक का लक्ष्य अगले एक वर्ष के दौरान पूरे देश में ऐसे 150 स्ट्रीट फूड हब की पहचान करना है।
:: अमेरिकी जांचकर्ताओं ने बताया है कि 2017 के 'WannaCry' रैनसमवेयर अटैक के आरोपी हैकर पार्क जिन ह्योक (उत्तर कोरिया) का पता लगाने के लिए ईमेल पर भेजे गए रेज़्यूमे की मदद ली गई थी।
:: तिरुवनंतपुरम से माले (मालदीव) जा रहा एअर इंडिया का विमान शुक्रवार को मालदीव के वेलाना इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त फंस गया जब वह एक निर्माणाधीन रनवे पर गलती से उतर गया।
:: राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर वैट की दर 4% घटाने की घोषणा की और ये नई दरें आज से प्रभावी हो जाएंगी। इससे राजस्थान में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में ₹2.50 प्रति लीटर तक की कमी आएगी।
:: ऐथलीट अरपिंदर सिंह IAAF कॉन्टिनेंटल कप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि चेक गणराज्य में जारी टूर्नामेंट में ट्रिपल जंप स्पर्धा में कांस्य जीतने के साथ हासिल की।
:: अमेरिकी कंपनी गौमार्ड साइंटिफिक ने मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण के लिए एक चाइल्ड रोबोट 'HAL' विकसित किया है। छात्र इस रोबोट पर ईकेजी टेस्ट, ऑक्सीमीटर्स, चेस्ट ट्यूब इंसर्शन, ब्लड प्रेशर समेत कई आपातकालीन मेडिकल प्रोसीज़र कर सकते हैं।
:: अमेरिकी शोधकर्ताओं ने दुनिया की पहली ज्ञात सर्वाहारी शार्क की प्रजाति 'बोनेटहेड' की पहचान की है जिसका करीब 60% भोजन समुद्री घास होता है। ये मछलियां पूर्वी प्रशांत महासागर, पश्चिमी अटलांटिक महासागर और गल्फ ऑफ मेक्सिको में पाई जाती हैं।
:: सरदार वल्लभभाई पटेल के 143वें जन्मदिवस 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 182 मीटर ऊंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (पटेल की प्रतिमा) का उद्घाटन करेंगे।
:: तमिलनाडु राज्य सरकार ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के 7 दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की है।
:: NCRB द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में धारा 377 के तहत समलैंगिक यौन संबंधों के 2,195 मामले दर्ज किए गए जिनमें सर्वाधिक 999 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। वहीं, इस मामले में केरल दूसरे स्थान पर था जहां 207 मामले दर्ज किए गए।
:: बेंगलुरु (कर्नाटक) के सोहिल शाह ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में हुई इंडियन नैशनल रेसिंग चैंपियनशिप में फॉर्मूला एलजीबी 1300 चैंपियनशिप जीत ली। वहीं, ए.एस. प्रभु ने इंडियन जूनियर टूरिंग कार्स क्लास का खिताब अपने नाम किया।
:: यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा (अमेरिका) के अध्ययन के अनुसार, प्लूटो के ग्रह के दर्जे को खत्म करना गलत था और इसे दोबारा ग्रह के तौर पर शामिल करना चाहिए। अगस्त 2006 में प्लूटो से ग्रह का दर्जा छीन लिया गया था।
:: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल आरिफ अल्वी ने देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली।