CURRENT AFFAIR-CURRENT AFFAIR

:: भारतीय शूटर हृदय हज़ारिका (16) ने कोरिया में जारी आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में जूनियर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शूट-ऑफ के ज़रिए स्वर्ण पदक जीत लिया

:: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बिजली, एथेनॉल, बायोडीज़ल, सीएनजी, मेथेनॉल और बायो ईंधन पर चलने वाले वाहनों को परमिट के लिए आवेदन नहीं करना होगा।

:: टेक कंपनी एप्पल 2018 के अंत तक एक ग्लोबल वेब पोर्टल लॉन्च करेगी जिसके ज़रिए पुलिस अधिकारी उसके यूज़र्स का डेटा ऐक्सेस करने के लिए रिक्वेस्ट कर रिक्वेस्ट ट्रैक भी कर सकेंगे।

:: इसरो ने बेंगलुरु स्पेस एक्सपो के दौरान भारत के पहले मानव मिशन के लिए स्पेस सूट का प्रोटोटाइप और क्रू मॉडल पेश किया है।

:: ब्रिटिश एयरवेज़ की वेबसाइट और ऐप से 21 अगस्त-5 सितंबर के बीच टिकट बुक कराने वाले लाखों यात्रियों की निजी और वित्तीय जानकारियां चोरी हो गई हैं। बतौर रिपोर्ट्स, इसमें लगभग 3.80 लाख बैंक कार्ड की जानकारियां प्रभावित हुई हैं।

:: सुज़ुकी मोटर कॉर्प्स के चेयरमैन ओसामु सुज़ुकी ने कहा है कि कंपनी अगले महीने से भारतीय सड़कों पर 50 प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक वाहनों का परीक्षण करेगी। सुज़ुकी और टोयोटा ने भारतीय बाज़ार के लिए ई-वाहन बनाने को लेकर साझेदारी की है।

:: RBI के पूर्व गवर्नर बिमल जालान वित्त मंत्रालय के लिए नए मुख्य आर्थिक सलाहकार का चयन करने के लिए बनी समिति के प्रमुख होंगे। उनके अलावा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव सी. चंद्रमौलि और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग भी इस समिति में होंगे।

:: चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.4% के बराबर यानी $15.8 अरब रहा जो पिछले वर्ष जीडीपी का 2.5% या $15 अरब था।

:: देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इन्फोसिस ने सिंगापुर की कंपनी टेमासेक के डिजिटल बदलावों को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त उद्यम बनाने की घोषणा की है। इस उद्यम में इन्फोसिस की हिस्सेदारी 60% होगी। इस नई कंपनी में श्वेता अरोड़ा सीईओ होंगी जो इन्फोसिस में वाइस प्रेसिडेंट हैं।

:: एस्कॉर्ट्स ग्रुप ने ऑटोनोमस ट्रैक्टर का कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसके लिए एस्कॉर्ट्स ग्रुप ने माइक्रोसॉफ्ट, बॉश और रिलायंस जियो समेत 7 टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी की है।यह ट्रैक्टर जुताई और बुआई जैसे 80% काम खुद-ब-खुद करने में सक्षम है।

:: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट में बताया गया है कि व्यायाम के मामले में अफ्रीकी देश युगांडा के नागरिक (94.5%) सर्वाधिक सक्रिय हैं जबकि कुवैती (67%) सबसे सुस्त हैं।

:: पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले पंचायत चुनावों में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया है। नैशनल कॉन्फ्रेंस भी चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा कर चुकी है।

:: टोयोटा और सुज़ुकी 2020-21 तक भारतीय बाज़ार के लिए 4 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर सकती हैं।

:: भारती इन्फ्राटेल-इंडस टावर्स से वोडाफोन-आइडिया के निकलने से इन्फ्राटेल को सालाना ₹720-₹780 करोड़ का नुकसान हो सकता है। दरअसल, इंडस टावर्स में वोडाफोन की 42% जबकि आइडिया की 16% हिस्सेदारी है।

:: टाटा व सिंगापुर एयरलाइंस की विमानन कंपनी विस्तारा और ब्रिटिश एयरवेज़ ने कोड शेयरिंग समझौता किया है जिसके तहत ये कंपनियां अप साझेदार के ज़रिए उन जगहों पर सर्विस उपलब्ध कराएंगी जहां इनकी सेवा उपलब्ध नहीं है।
 
Posted on by