विलोम शब्द का अर्थ है - उल्टा। शब्द का विलोम उसी व्याकरणिक कोटी का होगा, जिसका वह मूल शब्द है। विलोम शब्द हमेशा सजातीय ही होते हैं अर्थात संख्या का विलोम संज्ञा, सर्वनाम का विलोम सर्वनाम, विशेषण का विलोम विशेषण, क्रिया का विलोम क्रिया पद और क्रिया विशेषण का क्रिया विशेषण होता है। विलोम शब्दों के निर्माण में उपसर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कुछ विलोम शब्द निम्न है-
अवनत -उन्नत
बहिरंग -अंतरंग
सजल - निर्जल
सामान्य - विशिष्ट
परमार्थ - स्वार्थ
अथ - इति
अभिज्ञ - अज्ञ
कृतज्ञ - कृतघ्न
संकीर्ण - विस्तीर्ण
अनुरक्ति - विरक्ति
सापेक्ष - निरपेक्ष
विग्रह - संधि
यथार्थ -कल्पित
उपेक्षा - अपेक्षा
अग्रज - अनुज
आदान - प्रदान
संयोग - वियोग
जड़ - चेतन
अनंत -अंत
आकृष्ट - निकृष्ट
अनुग्रह - दंड ,कोप
ऋजु - वक्र
आकलन - विकलन
क्षर - अक्षर
समास - व्यास
आहार - विहार
चिरायु - अल्पायु
आमिष - सामिष
विनत - उद्धत
विपत्ति -संपत्ति
आधार - निराधार
इप्सित - अनीप्सित
स्वजाति - विजाति
उन्मूलन - रोपड़
अमित - परिमित
श्री गणेश - इतिश्री
धनी - निर्धन
उन्मीलन - निमीलन
अधिकृत - अनधिकृत
अनुलोम - प्रतिलोम
परिश्रम - विश्राम
चिरंतन - नश्वर
अनुग्रह - विग्रह
सौम्या - उग्र
अनभिज्ञ - अभिज्ञ
हास - वृद्धि
न्यून - अधिक
पुष्ट - क्षीण
गुण - दोष
उपकार - अपकार