दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते कार्यक्रम

  • इस योजना का आरंभ 16 अक्टूबर 2014 से किया गया।
  • यह योजना पांच विषयों पर केंद्रित होगी जो समर्पित श्रम सुविधा पोर्टल , आकस्मिक निरीक्षण की नई योजना, यूनिवर्सल खाता संख्या , प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना, पुनर्गठन राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर आधारित है।
  • श्रम सुविधा पोर्टल के तहत 6 से 7 लाख इकाइयों को श्रम पहचान संख्या आवंटित की जाएगी तथा उन्हें 44 श्रम कानूनों में से 16 के लिए ऑनलाइन अनुपालन अर्थात ऑनलाइन कंप्लायंस दायर करने की अनुमति होगी।
  • श्रम निरीक्षण में पारदर्शिता हेतु निरीक्षण के लिए इकाइयों में तकनीकी का इस्तेमाल तथा श्रम निरीक्षकों द्वारा 72 घंटे के भीतर निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य है।
  • 4.17 करोड़ कर्मचारियों का यूनिवर्सल खाता संख्या के तहत अपना पोर्टेबल परेशानी मुक्त तथा ऐसा भविष्य निधि खाता होगा जिस तक आसानी से और कहीं से भी पहुंच संभव होगी।
  • इस योजना के माध्यम से भारत सरकार श्रमिकों के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का समेकित क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करती है।
Posted on by