गंगा नदी एवं उसकी सहायक नादियाँ

हिमालय की गोद से प्रवाहित होने वाली नदियाँ पहाड़ पर जमें हिमनद के पिघलने से बनी हैं । इन नदियों से वर्ष भर अविरल प्रवाह बना रहता है । बारिश के समय हिमालय की तराई में अधिक वर्षा होने के कारण नदियों का आकार घटता बढ़ता है ।

  • गंगा भारत की सबसे प्रमुख नदी है । यह सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि यहाँ के लोगों की अस्मिता है । आस्था के साथ जुड़ी ये नदी भारत के सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है । अलग अलग प्रदेश, इस नदी की आस्था के साथ जुड़कर समवेत भारत का निर्माण करते है ।

  • यह नदी गोमुख से निकलकर गंगोत्री में अपनी और भी सहायक धाराओं को साथ में लेकर बहते हुए हरिद्वार में समतल भूमि पर आती हैं और फिर यहाँ से प्रवाहित होते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रांतो से गुजरती है, और आखिर में बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा कर गिरती है ।

गंगा की सहायक नादियाँ -

  • गंगा की कई सहायक और उपसहायक नदियाँ है जिनमें से प्रमुख हैं यमुना, रामगंगा, घाघरा, गंडक, कोसी, महानदी और सोन ये प्रमुख सहायक नदियाँ गंगा को पूरे उत्तरी और पूर्वी भारत में विस्तार देती है ।
  • उपसहायक नदियों में चंबल और बेतवा प्रमुख हैं । ये उपसहायक नदियाँ पहले यमुना में समा जाती हैं, और यमुना प्रयाग में आकर गंगा में मिल जाती है ।

  • गंगा नदी उत्तरी भारत की एक प्रमुख नदी है । ये विशाल मैदानों से होकर 2,525 किलोमीटर की यात्रा करती हुई उत्तर में हिमालय से प्रवाहित होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है ।

Posted on by