कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)

::कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए प्रमुख ऊर्जा स्रोत हैं।
:: ये C, H, O से बने कार्बनिक पदार्थ है।
:: इनको पॉली हाइड्रोक्सी एल्डिहाइड या किटोन जाता है। जो हाइड्रोलिसिस यानि जल-अपघटन होने पर या तो एल्डिहाइड या किटोन उत्पन्न करते हैं।

◆कार्बोहाइड्रेट जो स्वाद में मीठे होते हैं उन्हें शर्करा या सेकेराइड (saccharides) कहा जाता है।

:: *कार्बोहाइड्रेट के प्रकार*

कार्बोहाइड्रेट को तीन भागों में विभक्त किया गया है। –

:1-: मोनोसेकेराइड
:2-: डाईसेकेराइड
:3-: पॉलीसेकेराइड


*1-मोनोसेकेराइड*

ये सेकेराइड की एकलक इकाई (monomer unit) से मिलकर बने होते है। इनका जल-अपघटन नहीं किया जा सकता ये रंगहीन, जल में घुलनशील (water soluble), क्रिस्टलीय होते है।

:: इनका सामान्य सूत्र CnH2nOn या (CH20)nहोता है।
:: *ग्लूकोज *

:: यह जंतुओं में पाए जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण कार्बोहाइड्रेट है।
:: इसको Grape sugar, Blood sugar या Dextrose sugar भी कहा जाता है।

:: *फ्रुक्टोज *

यह शहद तथा मीठे फलों में पायी जाती है। इसलिए इसको Fruit sugar या लेवुलोज़ (Laevulose) sugar भी कहा जाता है।
*यह सबसे मीठी शर्करा है।*

:: *गैलेक्टोज*

:दूध में पायी जाने वाली लैक्टोज शर्करा है।
:: इसको Brain sugar भी कहा जाता है।

*2-डाईसेकेराइड*

:: दो मोनोसेकेराइड इकाईयां जल के एक अणु का निष्कासन करके ग्लाइकोसिडिक बंध द्वारा जुड़कर डाईसेकेराइड का निर्माण करती है।

:: इनका जल-अपघटन (Hydrolysis) हो सकता है।

:: *माल्टोज*

:: यह दो ग्लूकोज इकाईयां के जुड़ने से बनती है।

:: इसे माल्ट शर्करा भी कहते है।

:: यह स्टार्च के पाचन से बनती है।

*alfa D-glucose + alfa D- glucose = Maltose*


:: *सुक्रोज*

:: यह ग्लूकोज तथा फ्रुक्टोज इकाईयां के जुड़ने से बनती है।

:: इसे गन्ना शर्करा, टेबल शर्करा, प्रतीप शर्करा, चुकंदर शर्करा, रसोईघर की शर्करा या व्यापारिक शर्करा भी कहते है।

*alfa D-glucose + beta D-fructose = Sucrose*

:: *लैक्टोज*

:: इसे दूध शर्करा भी कहते है।
:: यह ग्लूकोज तथा गैलेक्टोज इकाईयां के जुड़ने से बनती

3-पॉलीसेकेराइड*

::लगभग 10 से अधिक मोनो सेकेराइड इकाईयां जुड़कर जटिल कार्बोहाइड्रेट पॉलीसेकेराइड बनाती हैं।

:; सामान्यतया ग्लाइकेन भी कहा जाता है।

:: इनका जल-अपघटन हो सकता है।

::जल में अघुलनशील (water insoluble) होती है।

:: *ये मीठी नहीं होती।*

:: *Starch*- जब ग्लूकोस की अल्फा इकाइयां आपस मे ग्लाइकोसिडिक बॉन्ड द्वारा जुडती है तो स्टॉर्च का निर्माण होता है

:: *Cellulose* -यह पृथ्वी पर सर्वाधिक पाया जाने वाला कार्बनिक पदार्थ है।

:: पादपों की कोशिका भित्ति सेलूलोज़ की ही बनी होती है।

:: सेलूलोज़ के द्वारा Rayon रेशे भी बनाये जाते है।

Posted on by