गांधीवाद Gandhism

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था 1888  में उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए और 1891 में बैरिस्ट्री की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारत लौट आए। 1893 में एक मुकदमे की पैरवी के लिए दक्षिण अफ्रीका गए और वहां अंग्रेजों द्वारा रंगभेद के कारण प्रवासी भारतीयों पर होने वाले अन्यायों व  अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष के लिए वही रहे। सत्य और अहिंसा के शस्त्रों द्वारा उद्देश्य में सफल होकर अर्थात भारतीयों को मानव अधिकार दिलाने के बाद 1914 में भारत लौट आए। भारत में गांधी जी का संपर्क गोपाल कृष्ण गोखले से हुआ और गोखले को उन्होंने अपना राजनीतिक गुरु बनाया 1915 में गोखले की मृत्यु के बाद भारतीय राजनीति में सक्रिय रूप से प्रकट हुए साबरमती में उन्होंने सत्याग्रह आश्रम स्थापित किया। 1917 में सर्वप्रथम चंपारण में नील की खेती करने वालों पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किया और सफलता प्राप्त की। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में 1920 से 1947 तक का युग "गांधी युग" के नाम से जाना जाता है। 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला मंदिर में प्रार्थना सभा में एक कट्टर हिंदू नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 

देश उन्हें सदैव राष्ट्रपिता के रूप में स्मरण करता रहेगा। 

Posted on by