किसी स्थान विशेष में प्रचलित हवाओं के विपरीत चलने वाली विशेष प्रकार की हवाओं को स्थानीय हवा कहा जाता है । यह हवाएं तापमान तथा वायुदाब के स्थानीय अंतर से चलती हैं । यह बहुत ही छोटे क्षेत्र को प्रभावित करती हैं । इन हवाओं का संबंध छोभ मंडल की निचली परतो तक ही सीमित रहता है । प्रमुख स्थानीय पवने इस प्रकार हैं।
चिनूक-
उत्तरी अमेरिका के रॉकी पर्वत श्रेणियों के पूर्वी डाल पर अल्बर्टा, पश्चिमी सस्केचवान तथा मोंटाना राज्यों में ढालो के नीचे की ओर शुस्क व गर्म दक्षिण पश्चिम पावने प्रवाहित होती हैं । बसंत काल में इनकी गर्मी से तापमान एकाएक बढ़ जाता है और हिम तेजी से पिघलने लगता है । इन्हीं पवनो को चिनूक कहते हैं । यह पशुपालकों के लिए लाभदायक होता है इन के आगमन से चारागाह बर्फ मुक्त हो जाता है ।
फॉन-
फॉन उत्तरी अल्पस की घाटियों में गर्म तथा अत्यधिक शुष्क पवन जो किसी पर्वत श्रेणी को पार करके प्रति पवन ढालों पर नीचे की ओर उतरती है , फॉन कहलाती हैं । इसका सर्वाधिक प्रभाव स्वीटजरलैंड में पड़ता है । बर्फ पिघल जाती है और मौसम सुहावना हो जाता है इसके प्रभाव से अंगूर की फसलें शीघ्र पक जाती हैं ।
आगे जारी है........